21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GSEB RESULT : 10वीं परिणाम में 76.45 प्रतिशत के साथ सूरत जिले के विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम

सूरत.- सूरत जिले के सबसे अधिक 1279 विद्यार्थियों ने ए1 हासिल कर प्रदेश के सभी जिलों को दी मात- 2020, 2022 और 2023 लगातार तीन सालों से 10वीं के परिणाम में सूरत जिला पहले स्थान पर

less than 1 minute read
Google source verification
GSEB RESULT : 10वीं परिणाम में 76.45 प्रतिशत के साथ सूरत जिले के विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम

GSEB RESULT : 10वीं परिणाम में 76.45 प्रतिशत के साथ सूरत जिले के विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) GSEB RESULT 10वीं के परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थियों 76.45 प्रतिशत परिणाम हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ सूरत जिले के सबसे अधिक 1279 विद्यार्थियों ने ए1 हासिल कर प्रदेश के सभी जिलों के विद्यार्थियों को को मात दे दी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल सूरत जिले के परिणाम में 0.81 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

गुजरात बोर्ड GSEB RESULT के 10वीं के परिणाम में इस साल भी सूरत जिले के विद्यार्थी राज्य भर में प्रथम स्थान पर आए हैं। 2022 में सूरत जिले के विद्यार्थी 75.64 और 2020 में 74.66 प्रतिशत के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे थे। इस साल 76.45 प्रतिशत के साथ सूरत जिले के विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम आए हैं। इसके अलावा प्रदेश भर में सबसे अधिक 1279 ए1 ग्रेड वाले विद्यार्थी भी सूरत जिले से ही हैं। इसके आस पास भी किसी जिले के विद्यार्थी नहीं है। इसके अलावा अन्य सभी ग्रेड में भी सूरत जिले के विद्यार्थी आगे रहे हैं। सूरत के 8,113 विद्यार्थियों ने ए2, 13,049 ने बी1, 15,621 ने बी2, 14,102 ने सी1 , 5,989 ने सी2 और 310 ने डी ग्रेड हासिल किया है। दक्षिण गुजरात के अन्य छह जिलों के परिणाम की बात की जाए तो डांग जिला प्रदेश में 11वें, वलसाड 14वें, नवसारी 15वें, भरूच 25वें, तापी 28वें और नर्मदा जिला प्रदेश में 33वें स्थान पर आया है। पिछले परिणाम के मुकाबले इस साल सूरत जिले की 100 प्रतिशत परिणाम वाली स्कूलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इस साल सूरत की 20 स्कूलों परिणाम 100 प्रतिशत आया है। 2022 में सूरत की 14 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत आया था।