26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत में पिछले विधानसभा चुनाव से 5 फीसदी कम मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव GUJARAT ELECTION 2022 के प्रथम चरण में गुरुवार को राज्य की 89 सीटों पर मतदान हुआ। सूरत शहर-जिले की कुल 16 सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 5.08 फीसदी कम मतदान हुआ। वर्ष 2017 में मतदान प्रतिशत 66.79 फीसदी रहा था, जो इस बार 61.71 फीसदी रहा। सबसे अधिक 75.24 फीसदी मतदान सूरत जिले की मांडवी सीट पर और सबसे कम 50.45 फीसदी मतदान सूरत महानगर की करंज सीट पर हुआ।

2 min read
Google source verification
GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत में पिछले विधानसभा चुनाव से 5 फीसदी कम मतदान

GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत में पिछले विधानसभा चुनाव से 5 फीसदी कम मतदान

Gujarat election 2022 सूरत शहर-जिले की 16 सीटों पर 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, वहीं पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 47,45,980 थी। मतदान के लिए 4637 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। गुरुवार सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। सुबह 11 बजे तक मतदान तेजी से आगे बढ़ा। इसके बाद दोपहर दो बजे तक मतदान सुस्त नजर आया। मतदान के अंतिम दो घंटे में फिर एक बार मतदान ने रफ्तार पकड़ी। निवार्चन विभाग के मुताबिक सूरत की कुल 16 सीटों पर 61.71 फीसदी मतदान हुआ। मांगरोल, मांडवी और महुवा सीट पर मतदान प्रतिशत का आंकड़ा 70 फीसदी से अधिक रहा तो ओलपाड, कामरेज, सूरत पूर्व, कतारगाम, सूरत पश्चिम और बारडोली सीट पर मतदान प्रतिशत 60 फीसदी से अधिक रहा। अन्य सीटों पर 50 से 60 फीसदी मतदान हुआ।

- महिलाओं के मुकाबले पुरूष मतदाता रहे आगे :
GUJARAT ELECTION 2022 सूरत शहर-जिले की कुल 16 विधानसभा सीटों पर पंजीकृत मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 25,50,905 और महिला मतदाताओं की संख्या 21,94,915 है। गुरुवार को हुए मतदान में कुल पुरूष मतदाताओं में से 62.43 फीसदी ने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं, कुल महिला मतदाताओं में से 60.88 फीसदी ने मतदान किया। आंकड़ों के हिसाब से देखे तो 15,92,562 पुरूष मतदाता और 13,36,160 महिला मतदाताओं ने अपने मतादाधिकार का उपयोग किया।
- 32.50 फीसदी थर्ड जेंडर ने किया मतदान :
सूरत शहर और जिले की 16 विधानसभा सीटों पर कुल 160 थर्ड जेंडर पंजीकृत मतदाता भी है। गुरुवार को हुए मतदान में इनमें से सिर्फ 52 ने मतदान किया। यानी उनके मतदान की संख्या 32.50 फीसदी रही। मांगरोल, मांडवी, कतारगाम, बारडोली और महुवा विधानसभा सीट पर एक भी थर्ड जेंडर मतदाता ने मतदान नहीं किया। जबकि सूरत पूर्व में सबसे अधिक 14 थर्ड जेंडर ने मतदान किया। इसके अलावा चौर्यासी विधानसभा सीट पर 10, कामरेज और लिंबायत विधानसभा सीट पर 6-6, मजूरा सीट पर 5, सूरत उत्तर सीट पर 4, करंज सीट पर 3 और ओलपाड, वराछा, उधना, सूरत पश्चिम में एक -एक थर्ड जेंडर ने मताधिकार का उपयोग किया।
- किस सीट पर कितने प्रतिशत मतदान :
सीट प्रतिशत
मांडवी 75.24
महुवा 73.73
मांगरोल 70.59
बारडोली 65.97
सूरत पूर्व 64.73
ओलपाड 64.48
कतारगाम 64.07
सूरत पश्चिम 62.91
कामरेज 60.12
सूरत उत्तर 58.69
लिंबायत 58.52
वराछा रोड 56.38
चौर्यासी 56.18
मजूरा 55.39
उधना 54.87
करंज 50.45