3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी से हारा गुजरात

महाराष्ट्र के बाद मुम्बई से भी एकतरफा मुकाबले में हराया अर्जुन ने ३० रन देकर ५ विकेट झटकेवीनू मांकड ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए में झारखंड और उत्तरप्रदेश भी जीते
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 7 Oct 2018, 12:41 PM IST

patrika

अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी से हारा गुजरात

सूरत. स्थानीय खोलवड़ जिमखाना स्टेडियम में वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर-१९) एलीट ग्रुप ए मुकाबलों के दूसरे दिन शनिवार को भी गुजरात के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। मुम्बई ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत गुजरात को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से मात दी।

इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम उमंग पटेल के ५१ रन की मदद से सिर्फ १४२ रन ही बना सकी। मुम्बई की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ३० रन देकर ५ विकेट लिए। उसने गुजरात के बल्लेबाजों को रोकने में अहम भूमिका निभाई। उसके बाद सुवेद पाटकर के नाबाद ६७ रन की बदौलत महाराष्ट्र ने सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।


वहीं, पीठावाला स्टेडियम में उत्तरप्रदेश ने असम को एकतरफा मुकाबले में १६० रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तरप्रदेश की टीम ने आर्यन शर्मा के ९४ एवं हर्ष त्यागी के ७५ रन की मदद से ८ विकेट खोकर २७६ रन बनाए। इसके जबाव में असम की टीम ११६ रन ही बना सकी। उत्तरप्रदेश के पूर्णांक त्यागी और कुनाल यादव ने तीन-तीन विकेट लिए।


लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में हुए तीसरे मैच में झारखंड ने कर्नाटक को ४४ रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने कुमार कुशाग्र के ४२ रनों की मदद से १४८ रन बनाए। इसके जवाब में कर्नाटक की टीम १०४ रन पर ढेर हो गई। झारखंड की ओर मनीषी ने ४ विकेट लिए। रविवार को लालभाई कॉट्रेक्टर स्टेडियम में महाराष्ट्र एवं उत्तरप्रदेश, पीठावाला स्टेडियम में झारखंड एवं मध्यप्रदेश तथा खोलवड़ इस्लाम जिमखाना में पश्चिमी बंगाल एवं मुंबई के बीच टक्कर होगी।


सूरत को पहली बार घरेलू क्रिकेट सीजन में मिले ४३ मैच

टूर्नामेंट- टीमें - दिनांक
वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर-१९) - एलाइट ग्रुप ए - ५-२४ अक्टूबर २०१८
रणजी ट्रॉफी - मणीपुर- सिक्कम - १-४ नवम्बर २०१८
सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर -२३) - गुजरात-दिल्ली - १४-१७ नवम्बर २०१८
कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-१९) - गुजरात- हरियाणा - २६-२९ नवम्बर २०१८
रणजी ट्रॉफी - मणीपुर- मेघालय - २८ नवम्बर से १ दिसम्बर २०१८
कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-१९) - गुजरात-झारखंड - ३-६ दिसम्बर २०१८
रणजी ट्रॉफी - गुजरात-कर्नाटक - १४-१७ दिसम्बर २०१८
रणजी ट्रॉफी - मणीपुर-अरुणाचल - २२-२५ दिसम्बर २०१८

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात