10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीयर कम कोजवे की मरम्मत के लिए आगे आई हजीरा पट्टी

मरम्मत पर खर्च होंगे 14.32 करोड़ रुपये, उद्योग देंगे 60 फीसदी सहयोग, 2006 में बाढ़ और 2013 में अधिक पानी आने के कारण हुए नुकसान के बाद हुई थी मरम्मत

less than 1 minute read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Sep 22, 2021

वीयर कम कॉजवे की मरम्मत के लिए आगे आई हजीरा पट्टी

वीयर कम कॉजवे की मरम्मत के लिए आगे आई हजीरा पट्टी

सूरत. शहर में पेयजल का एकमात्र स्रोत लाइफलाइन तापी नदी पर सिंगणपोर में बने वीयर कम कोजवे को मरम्मत की दरकार है।मनपा प्रशासन ने इसकी मरम्मत के लिए 14.32 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। इस पर स्थाई समिति को निर्णय करना है।

वीयर से हजीरा के उद्योगों को भी पानी जाता है। इसलिए मनपा प्रशासन ने मरम्मत को लेकर हजीरा के उद्योगों से बातचीत की थी। हजीरा पट्टी के उद्योग भी मरम्मत कार्य में मनपा का सहयोग करने पर सहमत हुए हैं। तय हुआ है कि कुल खर्च की 60 फीसदी राशि उद्योग वहन करेंगे। इससे पहले वर्ष 2006 की बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए कोजवे के पुल की मरम्मत की गई थी। वर्ष 2013 में भी पानी ज्यादा आने के कारण कोजवे के नीचे की सतह को नुकसान हुआ था, जिसकी मरम्मत कराई गई थी।

हजीरा के उद्योगों ने निर्माण में किया था सहयोग

शहर में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए नदी पर कोजवे की जरूरत महसूस की जा रही थी। उस वक्त हजीरा के उद्योगों को भी तापी नदी से पानी की जरूरत थी। इसे देखते हुए हजीरा के उद्योगों ने मनपा के साथ सहयोग कर कोजवे का निर्माण कराया था। उस वक्त इसके निर्माण पर करीब 31 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।