
Surat/ स्वास्थ्य मंत्री औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे न्यू सिविल अस्पताल
सूरत. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषीकेश पटेल शनिवार को न्यू सिविल अस्पताल के औचक निरक्षण के लिए पहुंचे। उनके आने से अस्पताल प्रशासन में हरकत में आ गया और अव्यवस्थाएं दूर करने में जुट गया। स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल का जायजा लेने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन उनकी ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है और समय-समय पर समीक्षा बैठकें भी की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को दक्षिण गुजरात के दौरे पर थे। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में देरी होने से उनके पास समय था, ऐसे में उन्होंने न्यू सिविल अस्पताल का दौरा करने का निर्णय किया। उनके साथ स्वास्थ्य आयुक्त शाहमीना हुसैन भी मौजूद थी। स्वास्थ्य मंत्री ने न्यू सिविल अस्पताल के साथ ही परिसर का भी दौरा किया। इस दौरान टूटे बेंच और फैली गंदगी को लेकर अस्पताल प्रशासन को फटकार भी लगाई और सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारी और डॉक्टरों के साथ बैठकर अस्पताल में ऑक्सीजन, वेंटीलेटर समेत कोरोना को लेकर की गई व्यवस्था की जानकारी हासिल की। वहीं, जरूरी निर्देश भी दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन फिर भी हमे सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी समय-समय पर समीक्षा बैठक की जा रही है।
Published on:
08 Apr 2023 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
