20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौ करोड़ के खर्च से सिक्स लेन किया जाएगा हेडगेवार ब्रिज

मनपा प्रशासन बमरोली में खाड़ी पर बने डॉ. हेडगेवार ब्रिज को चौड़ा कर सिक्स लेन करने जा रहा है। इस पर करीब नौ करोड़ रुपए का खर्च आएगा। ब्रिज की चौड़ाई ब

2 min read
Google source verification
Hedgewar bridge will be constructed six hundred lacs

Hedgewar bridge will be constructed six hundred lacs

सूरत।मनपा प्रशासन बमरोली में खाड़ी पर बने डॉ. हेडगेवार ब्रिज को चौड़ा कर सिक्स लेन करने जा रहा है। इस पर करीब नौ करोड़ रुपए का खर्च आएगा। ब्रिज की चौड़ाई बढऩे से लोगों को ट्रैफिक के दबाव से निजात मिलेगी।

हेडगेवार ब्रिज भटार क्षेत्र में आजादनगर खाड़ी पर है। फोर लेन ब्रिज पर सुबह-शाम पीक ऑवर्स में ट्रैफिक का दबाव रहता है। ट्रैफिक की समस्या से निजात के लिए लंबे समय से इस ब्रिज को चौड़ा करने की मांग की जा रही थी। हर बार किसी न किसी वजह से मामला अटक जाता था। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मनपा प्रशासन ने ब्रिज को सिक्स लेन करने का निर्णय किया है। इसके बाद लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।


इसके निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपए का खर्च आएगा। मनपा प्रशासन ने इसके लिए टेंडर प्रस्ताव मंगाए थे। गुरुवार को होने वाली टेंडर स्क्रूटनी कमेटी की बैठक में इस पर निर्णय किया जाएगा। बैठक में दो अन्य ब्रिजों की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी समेत अन्य प्रस्तावों पर भी निर्णय होगा।


नौ मीटर बढ़ेगी चौड़ाई

खाड़ी पर बना फोरलेन हेडगेवार ब्रिज फिलहाल १५ मीटर चौड़ा है। वाइडनिंग के बाद दोनों ओर ४.६५ मीटर और चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा १.५ मीटर का फुटपाथ दोनों ओर होगा। ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए मनपा प्रशासन तापी नदी पर बने सरदार ब्रिज की वाइडनिंग का काम भी करा रहा है।

फिर वही ट्रैफिक जाम...

बढ़ती आबादी और बढ़ते वाहनों के कारण सूरत में यातायात की समस्या जटिल होती जा रही है। शहर में ट्रैफिक जाम आम हो गया है। बुधवार को अडाजण में भुलका भवन के पास लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसमें कई वाहन काफी देर तक अटके रहे।

जहर पीकर जान दी

बारडोली आरटीओ सर्किल के पास रहने वाले लालू रणछोड़ राठौड़ (३५) ने मंगलवार दोपहर खेत में जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे बारडोली सरदार स्मारक *****्पताल ले जाया गया, जहां से उसे न्यू सिविल *****्पताल रैफर कर दिया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।