15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हे राम! तापी के तट पर शराब की भट्टियां

जनता के सहयोग से रविवार से भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए तापी शुद्धिकरण अभियान के पहले ही दिन तापी किनारे जो नजारा देखने मिला, उसने सभी...

2 min read
Google source verification
Hey Ram! Wine kilns on Tapi coast

Hey Ram! Wine kilns on Tapi coast

पुलिस महकमे में मची भगदड़, आनन-फानन में भट्टियां तोड़ीं
सूरत।जनता के सहयोग से रविवार से भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए तापी शुद्धिकरण अभियान के पहले ही दिन तापी किनारे जो नजारा देखने मिला, उसने सभी को चौंका दिया। तापी के किनारे कई जगह शराब की भट्ठियां मिलने से पुलिस प्रशासन में भगदड़ मच गई। पुलिस ने भट्ठियों को तोड़ दिया और इस संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है।

तापी नदी में बढ़ती जा रही जलकुंभी और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए मनपा प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद जलकुंभी कम नहीं हो रही है। शहर भाजपा इकाई ने रामनवमी से तापी शुद्घिकरण अभियान शुरू किया है। भगवान श्रीराम और तापी मैया की आरती के साथ पांच जगह अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने हिस्सा लिया।

मनपा प्रशासन की सहयता से हजारों हाथों ने तापी नदी से जलकुंभी हटाने कार्य किया। इस दौरान तापी नदी किनारे झाडिय़ों के बीच कई जगह चल रही शराब की भट्टियां दिखने से खलबली मच गई। इनको लेकर भाजपा के नेता भी हैरान रह गए। इसकी खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी काफिला लेकर तापी किनारे पहुंचे और भट्टियों को नष्ट कर दिया गया।

तापी शुद्घिकरण अभियान के पहले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों और लोगों ने मिलकर कॉजवे, रांदेर इंटेक वेल, कतारगाम वाटर वक्र्स, वराछा वाटर वक्र्स और सरथाणा वाटर वक्र्स के पास सफाई अभियान चलाया। भाजपा की ओर से दावा किया गया कि पहले दिन तापी नदी से 3041 मेट्रिक क्यूब जलकुंभी हटाई गई।

नाव में सुनी मन की बात

तापी शुद्घिकरण अभियान के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुना गया। इसके लिए भाजपा की ओर से तापी किनारे विशेष आयोजन किया गया था। सुबह ग्यारह बजे प्रधानमंत्री की मन की बात भाजपा के नेताओं ने नाव में तो हजारो कार्यकर्ताओं ने तापी किनारे सुनी।