
होलिया में उड़े रे गुलाल
सूरत. राजस्थानी फागोत्सव मंडल की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम ‘उडे रे गुलाल ..’ में लोगों ने जम कर फाग गीतों, नृत्य और हंसी-मजाक का लुत्फ उठाया। मंडल के जे.जे. राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम वराछा मिनी बाजार के सरदार स्मृति भवन मेें रात साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। इसमें राणी रंगीली, आशा प्रजापति, रेखा रंगीली, महेन्द्रसिंह, महावीर नागौरी, सीरातराम फाल्की, ममता मेवाड़ी ने होलिया में उड़े रे गुलाल ... चालो होली आई रे ... लीलण सिणगारे के फागण फरवरियो एवं ओ हरियो रुमाल वालो रे .. देवर मारो रे.. आदि गीतों की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा राजा छैला, प्रिया राठौड़, सपना जोधपुरी, सुरेश पन्नेर, रामचंद्र पाली, अकबर नागौरी, महावीर पन्या सैपट आदि कलाकारों ने हंसी-मजाक से लोगों को गुदगुदाया।
घंटाकर्ण महावीर मंदिर की वर्षगांठ मनाई
सूरत. हरिपुरा में जिन दत्तसुरी दादावाड़ी परिसर के घंटाकर्ण महावीर मंदिर की वर्षगांठ शनिवार को मनाई गई। मंदिर परिसर को रोशनी से श्रंृगारित कर आंगी की गई और पूजा पढ़ाई गई।
Published on:
11 Mar 2019 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
