
blackmailing gangs :
सूरत. कतारगाम क्षेत्र में धनिक परिवार के भोले भाले युवक को अपने जाल में फंसा कर उसके कथित मित्रों ने उससे जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया और वीडियो बना कर उससे 1.26 करोड़ रुपए व कई मंहगे मोबाइल फोन ऐंठ लिए। इस संबंध में पीडि़त युवक की प्राथमिकी पर पुलिस ने दस जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक कतारगाम सोनल पार्क निवासी लाखा साटिया उर्फ भरत, भोला साटिया, विजय साटिया, नंदनवन सोसायटी निवासी सागर साटिया, भोला मेर, काना साटिया, रामो साटिया, बंबागेट सोसायटी निवासी करण त्रिवेदी, वृंदावन सोसायटी निवासी जेनिस कलसरिया व ललिता पार्क सोसायटी निवासी जयदीप टांक ने पशुपालक परिवार के बीस वर्षीय युवक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और फिर ब्लैकमेलिंग की।
पीडि़त युवक पढऩे के साथ साथ मिनरल वाटर की एजेन्सी चलाता था। आरोपियों से उसकी मित्रता व जान पहचान थी। जिसके चलते वे उसके भोले भाले स्वभाग के बारे में जानते थे। छह माह पूर्व पीडि़त के परिजनों ने उनके मवेशी बेचे थे। जिनके दो करोड़ रुपए उनके घर में थे। पीडि़त कोई नया कारोबार शुरू करना चाहता था। जिसका फायदा उठा कर आरोपियों ने उसे अपने जाल में फंसाया। उन्होंने पीडि़त को सेनेटाइजर व अन्य कई बिजनेस आइडिया बता कर उससे रुपए ऐंठ लिए। लेकिन वे न तो उसे रुपए लौटा रहे थे और न ही कोई बिजनेस शुरू कर रहे थे। पीडि़त ने उन्हें मामले का निपटारा करने के लिए अपने मिनरल वॉटर के कार्यालय पर बुलाया।
जहां लाखा ने जोर जबरदस्ती कर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। उसके साथियों ने अपने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना कर लिया। फिर उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए ऐंठना शुरू कर दिया। उन्होंने टुकड़ों में उससे एक करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। उन्होंने डरा धमका कर आठ मंहगे मोबाइल फोन व एक मंहगी घड़ी भी जबरन ले ली। उसके बाद भी वे लगातार उसे डरा धमका कर 30 लाख रुपए की मांग करने लगे। तंग आकर पीडि़त ने इस बारे में परिजनों से बात की और फिर बुधवार को कतारगाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। कतारगाम पुलिस ने लाखा, करण व एक अन्य को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों में तीन सगे भाई
बीस वर्षीय युवक से अप्राकृतिक यौन संबंध बना कर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में तीन सगे भाई भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लाखा, भोला व विजय तीनों सगे भाई है। तीनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पीडि़त के पूर्व परिचित व कथित मित्र होने के कारण वे उसे उसके परिवार को जानते थे।
युवती ने वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाए फिर ब्लैकमेलिंग
- हनीट्रेप गिरोह का एक गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बता कर 45 हजार रुपए ऐंठे थे
सूरत. सरथाणा पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए युवकों को हनीट्रेप में फंसा कर उनसे ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर इस गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवती समेत दो अन्य फरार है। पुलिस के मुताबिक अमरेली जिले के सिमरण गांव निवासी संदीप वाला, लंबे हनुमान रोड नीलकंठ सोसायटी निवासी दिव्यांग भट्टी और सुमिता शर्मा नाम की युवती के साथ मिल कर हनीट्रेप रैकेट चलाता था।
नियोजित साजिश के तहत सुमिता ने सरथाणा क्षेत्र के एक युवक को महीना भर पूर्व अपने जाल में फंसाया। फेसबुक के जरिए युवक को फ्रेड रिक्वेस्ट भेजी और फिर उसके मोबाइल नम्बर लेकर उससे चैटिंग शुरू की। उसके बाद वीडियो कॉल के जरिए उसने अपने कपड़े उतारे और युवक से भी कपड़े उतरवाए। फिर उसने स्क्रीन वीडियो रिकॉर्डर की मदद से पीडि़त का वीडियो बना लिया।
उसके बाद उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया में पीडि़त के मित्रों परिचितों के बीच वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग की। पीडि़त ने रुपए नहीं दिए। इस पर अगले दिन संदीप ने पीडि़त को अपनी पहचान अमरेली एलसीबी के पुलिसकर्मी जयराज सिंह के रूप में देकर कहा कि पीडि़ता के चाचा ने उसके खिलाफ थाने सेक्स वीडियो वायरल करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
उसके बाद मामले को रफादफा करने की एवज में एक लाख रुपए मांगे। बातचीत के बाद वह 45 हजार रुपए में मामला निपटाने के लिए तैयार हो गया। युवक को रुपए वराछा मिनी बाजार में दिव्यांग भट्टी को पहुंचाने के लिए कहा। पीडि़त ने दिव्यांग को रुपए दे दिए, लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने फिर रुपए मांगे। इस पर पीडि़ता ने सरथाणा पुलिस का संपर्क किया। पुलिस ने संदीप वाला को गिरफ्तार कर लिया। दिव्यांग और युवती की तलाश जारी है।
Published on:
01 Apr 2021 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
