21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG : पत्नी से पिटे पति की उपचार के दौरान मौत

- पहली पत्नी से मिलने जाने को लेकर हुआ था विवाद - चाकू व डंडे से किया था हमला, दोनों घुटने तोड़ दिए - बीच बचाव करने गया पति का मित्र भी हुआ जख्मी

2 min read
Google source verification
OMG : पत्नी से पिटे पति की उपचार के दौरान मौत

OMG : पत्नी से पिटे पति की उपचार के दौरान मौत

सूरत. पहली पत्नी से मिलने जाने की बात करने पर बिफरी महिला ने अपने पति पर चाकू व डंडे से हमला किया।उसने डंडे से वार कर पति के दोनों घुटने तोड़ दिए। बीच-बचाव में पति का मित्र भी जख्मी हो गया। बाद में घायल पति को अस्पताल भी ले गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लिम्बायत पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की माने तो लिम्बायत रावनगर झोपड़पट्टी निवासी अकील मणीयार का उसकी पत्नी शबनम के साथ विवाद हो गया था। दरअसल अकील ने शबनम से दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी शबाना अपने दो पुत्रों व चार पुत्रियों के साथ भाठेना में रहती थी।

दूसरी शादी के बाद भी अकील कभी कभार पत्नी व बच्चों से मिलने जाता था। गत 29 नवम्बर को अकील शबाना से मिलने जाना चाहता था। इसलिए वह अपने काम पर जाने के लिए तैयार नहीं हुई। सुबह पौने दस बजे वह अपने मित्र सादिक शेख के साथ घर में ही बैठ कर बात कर रहा था। उसी समय बाहर से शबनम लौटी।

उसने अकील से पूछा कि काम पर क्यों नहीं गए। अकील ने जवाब आज वह शबाना से मिलने जाएगा। इस बात को लेकर शबनम व अकील में विवाद शुरु हो गया। शबनम ने चाकू उठा लिया और अकील की कोहनी व घुटने पर वार किया। यह देख सादिक ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसे भी मारने की धमकी दी। चाकू से उसके हाथों में चोट आई। इस बीच शबनम ने डंडा उठा कर अकील के दोनों घुटनों पर एक के बाद एक कई वार किए।

अकील लहुलूहान होकर गिर पड़ा। वह खड़ा होने की स्थिति में नहीं था। यह देख सादिक भाग निकला। फिर शबनम ने ही एम्बुलेंस बुलाई और अकील को स्मीमेर अस्पताल ले गई।

जहां उपचार के दौरान अकील को मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिर्पोट में उसकी मौत का कारण टांगों में लगी चोटों की वजह से होना बताया गया। मामला सामने आने पर लिम्बायत पुलिस ने इस संबंध में पड़ताल की और फिर सादिक शेख की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर शबनम को गिरफ्तार कर लिया।

-------------------------