14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरुच के फोकड़ी गांव में ऐशो आराम के लिए छापते थे नकली नोट

गिरफ्तार चाचा और भतीजा चार दिन के पुलिस रिमांड पर

2 min read
Google source verification
surat photo

भरुच के फोकड़ी गांव में ऐशो आराम के लिए छापते थे नकली नोट

भरुच.

भरुच जिले के नेत्रंग तहसील के फोकडी गांव से एसओजी पुलिस ने 17.36 लाख रुपये की नकली नोट के साथ चाचा और भतीजे को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को चार दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस सघन पूछताछ कर रही हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि ऐशो आराम की जिन्दगी जीने के लिए नकली नोटों की छपाई की जाती थी।


भरुच पुलिस ने दीपावली से पहले बाजार में नकली नोट घुसाने के मामले का पर्दाफाश किया। एसओजी की टीम ने फोकडी गांव में छापा मारकर नकली नोट के साथ अशोक मकवाणा और उसके भतीजे जिगर को पकड़ कर 17.36 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किया था। इसके अलावा पुलिस ने चार पिस्टल और आठ जीवित कारतूस भी अशोक मकवाणा के पास से बरामद किया था।

भरुच के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चूडास्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक मकवाणा पहले भी नकली नोट के मामले में पकड़ा जा चुका है और वह आदतन अपराधी है। ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए वह नकली नोट की छपाई करता था। दोनों को चार दिन की रिमांड पर लिया गया है और अन्य बातों की जानकारी पुलिस जुटा रही है।


भूलवश मच्छर मारने की दवा पीने से महिला की मौत

बारडोली. कामरेज तहसील के नवागाम की स्टार धर्म रेजीडेंसी निवासी महिला ने भूलवश मच्छर मारने की दवा पीने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगाम की स्टार धर्म रेजिडेंसी और मूल अमरेली जिला के वांडलिया निवासी मुक्ता पुरुषोत्तम जियाणी (60) की पिछले चार साल से आंख की रोशनी चली गई थी। गत शुक्रवार को मुक्ता घर पर अकेली थी, इसी दौरान पानी पीने के लिए मटके के पास गई, जहां पर मटके के पास रखी मच्छर मारने की दवा भूलवश पी गई। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने मुक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी रविवार को मौत हो गई।


युवक ने की आत्महत्या

बारडोली. कामरेज तहसील के कठोदरा गांव में एक युवक ने एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कठोदरा तथा मूल महाराष्ट्र के नंदुरबार के रायगण निवासी फकीरराव बाबूभाई गावित (38) ने चीकूबाड़ी में चीकू के पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।