30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयकर विभाग ने शुरू की पूछताछ

श्री कुबेर जी बिल्डर पर छापे की कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 16 Feb 2020, 7:47 PM IST

आयकर विभाग ने शुरू की पूछताछ

आयकर विभाग ने शुरू की पूछताछ

सूरत
आयकर विभाग ने बीते सप्ताह श्री कुबेर जी बिल्डर पर की सर्च की कार्रवाई में अब विभाग बिल्डर्स और उनसे आर्थिक तौर से जुड़़े लोगों से पूछताछ शुरू की है।
आयकर विभाग की डीआई विंग ने बीते सप्ताह श्री कुबेर बिल्डर के नरेश अग्रवाल और उनके भागीदारों के कुल 30 से अधिक ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की थी। चार दिन तक चली कार्रवाई में विभाग को बड़े पैमाने पर जमीन खरीद-बिक्री के दस्तावेज मिले थे। इसके अलावा अलग-अलग बैंक में 20 से अधिक बैंक लॉकर्स भी जब्त किए थे। अब विभाग ने जब्त किए दस्तावेज और कम्प्यूटर आदि की जांच शुरू की है। जांच के सिलसिले में विभाग ने ग्रुप से जुड़े बिल्डर्स और अन्य से पूछताछ शुरू की है।
विवाद से विश्वास स्कीम पर आयकर में सोमवार को सेमिनार
सूरत
आयकर विभाग की ओर से सोमवार को विवाद से विश्वास स्कीम पर सेमिनार का आयोजन किया गया है। वित्तमंत्री ने बजट में घोषित की इस स्कीम में करदाता डिस्पुटेड मामलों में जो कि अपील, आईटीएटी, हाइकोर्ट या सुप्रिम कोर्ट में पेन्डिंग हो उनमें टैक्स जितनी रकम भरकर मुक्ति पा सकते हैं। अडाजण के अनाविल बिजनेस सेन्टर में दोपहर तीन बजे आयोजित सेमिनार में करदाता अपने सवाल कर सकते हैं। इसके अलावा आ.कर अधिकारी कृष्ण कुमार से भी संपर्क कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग