28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयकर के अधिकारी अब सीखेंगे गुजराती

स्थानीय लोगों को समझने के लिए लेंगे ट्रेनिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 10 May 2018, 8:42 PM IST

file



सूरत. आयकर विभाग के अधिकारी अब गुजराती भाषा का ज्ञान लेंगे। स्थानीय लोगों की बातें और विभाग को गुजराती भाषा में मिली जानकारियों को समझने के लिए आयकर अधिकारी गुजराती भाषा की ट्रेनिंग लेंगे। सोमवार से पांच दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है।
आयकर विभाग के कर्मचारी देशभर से ट्रांसफर होकर सूरत आते हैं। उन्हें गुजराती भाषा का ज्ञान कम होता है। कई बार करदाता जब उनके सामने गुजराती में बात करता है या अपना बयान दर्ज करवाता है तो उन्हें समझने में दिक्कत आती है। विभाग दुभाषियों की मदद लेता है। आयकर अधिकारियों का मानना है कि ऐसे में कई बार करदाता जो बताना चाहता है या जो बयान देता है, वह मूल रूप में नहीं मिल पाता। अनुवाद के दौरान उसमें परिवर्तन हो जाता है। इसलिए आयकर अधिकारियों के लिए सोमवार से पांच दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है। अहमदाबाद से गुजराती भाषा के जानकार उन्हें शाम साढ़े पांच बजे से एक घंटे ट्रेनिंग देंगे।

हरिओम को न्यायिक हिरासत में भेजा
सूरत. ग्यारह साल की बच्ची से दुष्कर्म कर मां-बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हरिओम गुर्जर को गुरुवार को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दो दिन का रिमांड खत्म होने पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस की ओर से अतिरिक्त रिमांड की मांग नहीं की गई।
पांडेसरा के जियाव-बुडिय़ा क्षेत्र से 6 अप्रेल को ग्यारह साल की बच्ची और 9 अप्रेल को बच्ची की मां का शव बरामद हुआ था। मां-बेटी की हत्या के आरोप में पहले पुलिस ने भेस्तान निवासी हरसहाय गुर्जर को राजस्थान से धर दबोचा था। उससे पूछताछ में वारदात में हरिओम गुर्जर के भी शामिल होने का खुलासा होने पर पुलिस ने उसे भी राजस्थान से 7 अप्रेल को धर दबोचा था। कोर्ट में पेश करने पर उसका दो दिन का रिमांड मंजूर किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग