17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए बड़ा किया दिल

राहत सामग्री भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Sep 02, 2018

patrika

केरल के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए बड़ा किया दिल


दमण. दमण के बासुकीनाथ मंदिर परिसर से तीन ट्रक राहत सामग्री केरल के लिए रवाना की गई। उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने इन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दमण कडैया सहित अन्य विस्तार की कंपनियां फायबरवेव इंडिया, पनामा ऑयल, नरेन्द्र प्लास्टिक, ओरियंट पैकेजिंग, काबरा, प्लास्टीबैड इंडिया,सुप्रीम टेरोन और राधा माधव के सहयोग से यह राहत साम्रगी एकत्र की गई। इसके साथ दमण के गैरसरकारी संगठनों ने भी वहां अपनी सामग्री जमा कराई। लगभग 14 लाख, 80 हजार रुपयों की सामग्री और गैर सामाजिक संगठन की अलग से सामग्री कुल 3 ट्रकों को कोयंबटूर वाया केरल पहुंचाया जाएगा। उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने ट्रकों को रवाना कराया।

वापी का युवा शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट भी मदद को आया आगे
वापी. केरल में आई बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित लाखों लोगों की मदद के लिए पूरे देश से मदद पहुंचाई जा रही है। ऐसे में सरीगाम स्थित युवा शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट भी केरल के लोगों की मदद के लिए आगे आया है। इसके तहत गुरुवार को ट्रस्ट द्वारा करीब 2.25 लाख रुपए की राहत सामग्री सरीगाम केरल समाज को दी गई। जिसे ट्रेन से केरल पहुंचाया जाएगा।
अयप्पा मंदिर में केरल समाज को सौंपी सामग्री
अयप्पा मंदिर में यह सामग्री युवा शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से केरल समाज के अग्रणियों को दी गई। इसमें कंबल, कोल्हापुरी चादर, बोतलबंद पानी, चटाई, बरतन, साबुन, दूध पाउडर, तौलिया, दवाएं, आयोडेक्स, तिरपाल समेत कई चीजें व नकद राशि की मदद शामिल है। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश राय ने स्टेन्ड फॉर केरल का नारा देते हुए कहा कि आपदा के समय पीडि़तों की मदद के लिए सभी लोगों का एकजुट होना देश की विशेषता है। सरीगाम से युवा शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यह मदद दी जा रही है। इस कार्य में बड़े से लेकर गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों ने अपनी सामथ्र्य के अनुसार मदद कर बाढ़ पीडि़तों के साथ अपनी संवेदना जताई है। केरल समाज सरीगाम के अध्यक्ष माधवन ने केरल की स्थिति से वाकिफ कराते हुए ट्रस्ट द्वारा दी गई मदद के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी समाज की ओर से केरल के लोगों के लिए सहायता भेजी गई है।