15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tent City Of India इंडिया की अनोखी टेंट सिटी

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक टेंट सिटी का निर्माण किया गया है। पहले दौर में यहां उत्तम सुविधाओं वाले 30 टेंट बनाए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

सूरत

image

deepak deewan

Jun 07, 2021

India's Unique City Tent City Of Gujrat Famous City Of India

India's Unique City Tent City Of Gujrat Famous City Of India

सिलवासा. दादरा नगर हवेली के आदिवासी बहुल क्षेत्र कौंचा ग्राम पंचायत में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक टेंट सिटी का निर्माण किया गया है। पहले दौर में यहां उत्तम सुविधाओं वाले 30 टेंट बनाए गए हैं। इससे कौंचा में रोजगार के नए विकल्प खुल गए हैं। गौरतलब है कि कौंचा में खेती को छोडक़र रोजगार के कोई विकल्प नहीं हैं।

खुलेंगे रोजगार के अवसर

प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने टेंट सिटी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि संघ प्रदेश में विकास के नए नए द्वार खुल रहे हैं। प्रशासन गरीब व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को विकास की धारा में शामिल करने के लिए वचनबद्ध है। कौंचा में प्रकृति ने फुर्सत से श्रृुंगार किया है। पर्यटन की संभावनाओं के मद्देजनर टेंट सिटी क्षेत्र के विकास में अहम साबित होगा।

टेंट सिटी के साथ पर्यटकों को गेम्स, स्वीमिंग पुल, जिम, स्पा, रेस्टोरेंट, मनोरंजन सहित सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। पाश्चात्य शैली से निर्मित टेंट सिटी रात की लाइटिंग में चमक उठती है। खास बात यह है कि यहां के प्राकृतिक वातावरण में टेंट सिटी अलग अंदाज में नजर आएगी। इसका निर्माण सूरत की एजेंसी व्हाइट फेदर कंपनी ने किया है। टेंट सिटी के निर्माण से स्थानीय लोगों में खुशी है।