26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत से कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करेगी इंडिगो

दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होने के आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 25 Jul 2018, 9:37 PM IST

patrika

सूरत से कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करेगी इंडिगो

सूरत. इंडिगो एक सितंबर से सूरत-कोलकाता के बीच विमान सेवा शुरू करने जा रही है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में कई अन्य शहरों के लिए भी इंडिगो की सूरत से फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं।

इंडिगो ने सूरत से फ्लाइट्स शुरू करते समय सात शहरों से कनेक्टिविटी देने की बात कही थी। अब तक सूरत से बेंगलुरु, जयपुर, मुम्बई, दिल्ली, गोवा और हैदराबाद के लिए विमान सेवाएं मिल रही हैं। कोलकाता फ्लाइट शुरू होने के बाद इंडिगो के सभी सात शहरों की सूरत से कनेक्टिविटी का चैनल पूरा हो जाएगा।

इसके बाद माना जा रहा है कि पोर्ट ब्लेयर और देश के अन्य शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी मिल सकती है। इनमेंं इंदौर, वाराणसी, हुबली, चेन्नई और उदयपुर शामिल हैं। पोर्ट ब्लेयर को एयर कनेक्टिविटी मिलने से नॉर्थ इस्ट के लोगों के लिए सूरत आना-जाना आसान हो जाएगा। एक सितंबर को इंडिगो की विमान सेवा शुरू होने के बाद सूरत-कोलकाता के बीच लोगों को दो विमान सेवाओं का विकल्प मिल जाएगा। फिलहाल स्पाइस जेट भी सूरत से कोलकाता की कनेक्टिविटी दे रहा है।

यह रहेगा शिड्यूल

इंडिगो की कोलकाता के लिए शुरू हो रही फ्लाइट दोनों शहरों से रात के समय उड़ान भरेगी। सूरत से रात 9.25 बजे उड़ान भरकर विमान रात 12.05 बजे कोलकाता लैंड करेगा। वहां से फ्लाइट शाम 6.05 बजे रवाना होगी, जो रात 8.55 बजे सूरत पहुंचेगी।

पत्रिका ने चलाई थी मुहिम

सूरती लंबे समय से सूरत एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने के साथ ही डॉमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय सेगमेंट में सूरत से एयर कनेक्टिविटी की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर राजस्थान पत्रिका ने एयर कनेक्टिविटी और अंतरराष्ट्रीय दर्जे की मांग के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत को देखते हुए लंबा अभियान चलाया था। पत्रिका में सिलसिलेवार खबरें छपीं तो सूरतीयों ने भी अपनी मुहिम को तेज कर दिया। केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही स्थानीय सांसदों तथा विधायकों पर दबाव बढ़ा तो एविएशन मंत्रालय भी हरकत में आया। उसके बाद से सूरत एयरपोर्ट पर इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होने के साथ ही अन्य शहरों से एयर कनेक्टिविटी में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग