20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता सम्मानित

बुधवार को अलथाण में होगी मेहंदी स्पर्धा

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Jul 24, 2018

patrika

मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता सम्मानित

सूरत. अलूणा व्रत के दौरान मनपा प्रशासन की ओर से आयोजित स्पर्धाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। इनका समापन शुक्रवार को होगा।

मनपा प्रशासन अलूणा पर्व के अवसर पर विभिन्न वर्गों में मेहंदी प्रतियोगिता, आरती श्रृंगार और गोरमागीत स्पर्धाओं का आयोजन कर रहा है। पहले दिन दिवाली बाग अडाजण के कम्युनिटी हॉल में दोपहर 12 बजे प्राथमिक और दो बजे से माध्यमिक वर्ग के लिए मेहंदी स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्राथमिक वर्ग में सादी मेहंदी के लिए नृपल पटेल प्रथम, फरहीन शेख द्वितीय और दिशा शिरोया तृतीय रहीं। इसी वर्ग की अरेबिक मेहंदी में आलिया बानू शेख प्रथम, तौराणा सैयद यूसुफ द्वितीय और उम्मेहानी मोतीवाला तृतीय रहीं।

माध्यमिक वर्ग में सादी मेहंदी के लिए जीज्ञा चंद्रकांत वोरा प्रथम, कृष्णा प्रजापति द्वितीय और ज्योति प्रसाद तृतीय रहीं। इसी वर्ग की अरेबिक मेहंदी में अतीफा शेख प्रथम, श्रद्धा उनागर द्वितीय और आतेका साइकिलवाला तृतीय रहीं।

बुधवार को अलथाण में सोहम सर्किल के पास कम्युनिटी हॉल में दोपहर 12 बजे मेहंदी स्पर्धा होगी, जो सभी के लिए खुली रहेगी। आरती श्रृंगार स्पर्धा का आयोजन 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे सिंगणपोर मल्टीपर्पज हॉल में होगा। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। गोरमागीत स्पर्धा का आयोजन 27 जुलाई को उमरवाडा के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम, नगर प्राथमिक स्कूल संख्या 68, 69, 7 और 71 के कम्पाउंड में सुबह दस बजे किया जाएगा। इसमें प्राथमिक विभाग के प्रतिभागियों को भाग लेने की अनुमति रहेगी।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर चर्चा

मनपा प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट योगदान के लिए विभूतियों को सम्मानित करने की परंपरा है। मनपा प्रशासन ने ऐसे लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्हें इस बार सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को हुई बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों के साथ चर्चा कर लोगों का पैनल तैयार करने के लिए कहा, जिन्हेंं सम्मानित किया जा सके। इसके अलावा मुख्य आयोजन स्थल के चयन और तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

कारगिल दिवस पर आयोजन

मनपा प्रशासन गुरुवार को पीपलोद के कारगिल चौक पर कारगिल विजय दिवस का आयोजन करेगा। सुबह 8.30 बजे शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।