
INTERNATIONAL YOGA DAY : सूरत में 55 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने योगाभ्यास में लिया हिस्सा
बुधवार INTERNATIONAL YOGA DAY सुबह पांच बजे से ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के स्कूलों और कॉलेजों से वाय जंक्शन तक पहुंचने के लिए विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ बसों में निकले। अठवालाइंस पर सुबह 5.30 बजे विद्यार्थियों से भरी बसों की लंबी कतार लग गई तो विद्यार्थी बसों से उतर पैदल ही चल पड़े। अठवालाइंस स्थित एसपीबी कॉलेज से पीपलोद स्थित एसवीएनआईटी की ओर जाने वाला फ्लाई ओवरब्रिज सुबह 5.45 बजे तक विद्यार्थियों से भर गया। विद्यार्थियों के साथ आए शिक्षक और अभिभावक भी योगाभ्यास में शामिल हुए।
- प्रति स्कूल व कॉलेज से औसत 1800 से अधिक विद्यार्थी :
INTERNATIONAL YOGA DAY विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए विद्यार्थियों में भी उत्साह नजर आया। लगभग शहर के प्रत्येक स्कूल और कॉलेज से औसत 1800 विद्यार्थी योग करने के लिए अठवालाइंस से वाय जंक्शन तक उपस्थित रहे। कई स्कूलों और कॉलेजों से विद्यार्थियों की संख्या दो हजार से अधिक रही। कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ संचालकों और शिक्षकों ने योग किया। विद्यार्थियों को योग के लाभ से अवगत कराया गया।
सरसाणा में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कन्वेंशन सेंटर स्थित प्लेटिनम हॉल में विश्व योग दिवस INTERNATIONAL YOGA DAY के अवसर पर बुधवार को योगा फेस्ट का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, गुजरात व सूरत योगा टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त उपक्रम में योगा फेस्ट की शुरुआत सुबह नौ बजे से की गई। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध योग विशेषज्ञों ने सैकड़ों योग साधकों को अलग-अलग तरीके से योग-प्राणायाम व आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में बताया। योगा फेस्ट आयोजन में राजस्थान पत्रिका भी सहयोगी बना।
Published on:
24 Jun 2023 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
