
रेलवे विंडों पर इंटरनेट सेवा रामभरोसे
सिलवासा. रेल आरक्षण केन्द्र पर इंटरनेट बंद होने से दिनभर यात्रियों की लम्बी-लम्बी कतारें देखी जा रही हैं। यहां इंटरनेट सेवा बंद होना आम बात हैं। मोबाइल युग के बावजूद आरक्षण विंडों पर टिकट प्राप्त करने वालों में कमी नहीं हैं।
विंडों पर कार्यरत क्लर्को ने बताया कि इंटरनेट सेवा कभी भी बंद हो जाती है। बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा भी फास्ट नहीं है। सड़क किनारे खुदाई के कारण बीएसएनएल की केबल कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे इंटरनेट सेवा रामभरोसे चल रही है। कई बार तत्काल टिकट समय के दौरान नेट बंद हो जाता है। इससे यात्रियों को निराशा ही हाथ लगती है। यहां कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के बाद प्रतीक्षारत टिकट लेने के लिए यात्रियों की पूरे दिन कतार लगी रहती है। विंडो पर बिहार और उत्तरप्रदेश जाने वाली ट्रेनों की टिकटें सर्वाधिक बिकती हैं। अधिकांश यात्री प्रतीक्षा टिकट लेने के लिए भी विंडों के बाहर घंटें खड़े रहते हैं। प्रदेश में तीन हजार से अधिक औद्योगिक इकाई हैं। इनमें काम करने वाले श्रमिक और कर्मचारी घर जाने के लिए रेल मार्ग पर आश्रित हैं। ग्रीष्मावकाश के टिकट ओपनिंग के समय बुक हो जाते हैं। ओपनिंग की टिकट लिए कई यात्री सवेरे चार बजे विंडो के बाद जमा हो जाते हैं। बिहार निवासी राजू कमलेश झा ने बताया कि मोबाइल से प्रतीक्षारत टिकट कन्फर्म नहीं होने की अवस्था में रद्द हो जाती है, जबकि विंडों पर प्रतीक्षा की टिकट यात्रा के लिए वेलिड रहती है। इस टिकट पर रेल में सफर किया जा सकता है। इसके लिए आरक्षण विंडों पर आना पड़ता है।
खुदाई से लाइन क्षतिग्रस्त
सड़कों की बार बार खुदाई से बीएसएनएल की लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रेल आरक्षण विंडों के अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र में भी इंटरनेट बंद होने से तीन दिन से कामकाज ठप्प पड़ा है। बैंक कर्मचारी इंटरनेट बंद रहने से निठल्ले हो गए हैं।
Published on:
23 Jan 2019 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
