कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद पहली बार सूरत आए कन्हैया कुमार ने अडानी और परिवारवाद पर भाजपा को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि साल 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद अडाणी की संपत्ति क्यों बढ़ रही है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटों को लेकर परिवारवाद पर भाजपा मौन क्यों है।