भाजपा पर मुददे को भटकाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष कितनी भी कोशिश कर ले, देश में लोकतंत्र कायम रहेगा। राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट से फैसला आने के बाद कन्हैया कुमार पहली बार शुक्रवार को सूरत आए कन्हैया कुमार ने सरकार पर बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाया।