
करवा चौथ महाव्रत का जमने लगा रंग
महाव्रत के मौके पर घरों में चौथ माता की चौकी पर सिंदुर, बिंदी, कंघा, शीशा, चुड़ी आदि श्रृंगार की आकृतियों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके बाद सामूहिक रूप से बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं शिव-पार्वती, सत्यवान-सावित्री की कथा सहित अन्य कहानियों का श्रवण उपस्थित अन्य महिलाओं को कराएगी
सूरत. दाम्पत्य जीवन को सुख, समृद्ध और चिरकाल बनाए रखने की कामना के साथ करवा चौथ महाव्रत के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन शहर में होने लगा है। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के मौके पर करवा चौथ महाव्रत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को तृतीया व चतुर्थी तिथि संयुक्त रूप से है और रविवार को कार्तिक कृष्ण पंचमी है, इसलिए ज्यादातर महिलाएं शनिवार को ही करवा चौथ महाव्रत का त्योहार मनाएगी। इस दौरान व्रती महिलाएं अपने पति के दीर्घायु एवं सुखी दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना मां पार्वती एवं देवाधिदेव भगवान महादेव से करेगी। महाव्रत के मौके पर घरों में चौथ माता की चौकी पर सिंदुर, बिंदी, कंघा, शीशा, चुड़ी आदि श्रृंगार की आकृतियों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके बाद सामूहिक रूप से बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं शिव-पार्वती, सत्यवान-सावित्री की कथा सहित अन्य कहानियों का श्रवण उपस्थित अन्य महिलाओं को कराएगी। रात्रि में चंद्रोदय के बाद सभी व्रतधारी महिलाएं चंद्रदेव के दर्शन और बाद में अघ्र्य अर्पित कर पूजा करेगी। वहीं, शहर में इस सिलसिले में विभिन्न महिला संगठनों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन होने लगे है।
अग्रवाल समाज ट्रस्ट महिला इकाई
इकाई की ओर से करवा चौथ का रंगारंग कार्यक्रम गुरुवार दोपहर घोडदौडऱोड पर अग्रवाल समाज भवन में धूमधाम से मनाया गया। इकाई अध्यक्ष मोना केडिया ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई और बाद में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस मौके पर सोलह शृंगार, हाऊजी, रोचक गेम, नृत्यनाटिका आदि के आयोजन भी किए गए। इस मौके पर पार्षद सुधा नाहटा, पूर्व उप महापौर सुषमा अग्रवाल समेत कई महिलाएं मौजूद थी।
Updated on:
27 Oct 2018, 1:54 PM IST
Published on:
27 Oct 2018, 1:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.