
SURAT VIDEO NEWS : नौकरानी गैंग के पति-पत्नी को खटोदरा पुलिस ने बिहार से पकड़ा
सूरत. खटोदरा पुलिस ने पिछले दिनों वेसू व भटार दो घरों में हुई लाखों रुपए के जेवरों की चोरी का भेद उजागर कर बिहार से एक दंपति को गिरफ्तार किया हैं। वहीं चोरी में शामिल एक अन्य महिला की तलाश जारी है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक आर.के.धुलिया ने बताया कि बिहार के भागलपुर जिले के कहल गांव निवासी सुनील साहू (23) उसकी पत्नी पूजा (20) व उसकी मां सुंदरी देवी ने मिलकर चोरी करते थे। नियोजित साजिश के सुनील पोश इलाकों में अमीर लोगों के घरों की रेकी करता था।
उसके बाद पूजा व सुंदरीदेवी उनके घर के आसपास मंदिर या किसी ने अन्य स्थान मां-बेटी के रूप में अपनी पहचान देकर वे उनसे काम मांगती थी। बुरे हालात को लेकर उन्हें ऐसी कहानी सुनाती की वे तरस खाकर उन्हें काम पर रख लेते थे।
यदि कोई उनसे आधार कार्ड या पहचान का प्रमाण मांगता कुछ दिनों में गांव से मंगवाने की बात बता कर टाल देती थी। दो-चार काम के दौरान ही घर वालों के आने-जाने के समय और घर में मौजूद कीमती सामान की टोह ले लेती। फिर मौका देख कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो जाती थी।
READ MORE : ऐसे की थी नौकरानी गैंग ने चोरी
इसी तरह से दोनों ने वेसू से नौ लाख व भटार से करीब चार लाख का सामान चुराया था। सूरत से भाग कर तीनों ने बिहार में चोरी का सामान बेच दिया था। लंबे समय बाद सर्वेलंस स्टॉफ के जयराजसिंह को मुखबिर से उनके बारे में
पुख्ता सूचना मिलने पर सुनील व पूजा को ढूंढ निकाला। पुलिस टीम उन्हें बिहार से गिरफ्तार कर सूरत ले आई।
केस-1
भटार उदयदीप अपार्टमेंट निवासी बुजुर्ग नारायण प्रसाद के घर 16 फरवरी को चोरी की थी। 13 फरवरी को मंदिर के निकट उनकी पत्नी से पूजा व सुंदरी बात कर काम हासिल किया। घटना के दिन जब उनकी पत्नी मंदिर गई हुई थी औरवे पूजा में बैठे थे। उस समय 2.95 लाख नकद, डेढ़ किलो चांदी व 25 ग्राम सोना चुरा कर भाग निकली थी।
केस-2
वेसू गांव व्रज बंगलोज निवासी सेवानिवृृत तहसीलदार वीएन पटेल के घर 25 फरवरी को कीमती सामान पर हाथ साफ किया। दोनों उनके पुत्र जैमिन व पुत्रवधु से मिली और उनसे काम मांगा। एक डेढ़ घंटे घर में काम करने के बाद दोनों ने अलमारी से 9 लाख रुपए के जेवर चुराए और शॉल में जेवर छिपाकर फरार हो गई थी।
पुलिस ने स्थानीय लोगों का वेष धारण कर पकड़ा
पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की जांच में पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे। जिनके आधार पर मुखबिरों को सतर्क किया गया। कुछ दिन पूर्व एक मुखबिर से बिहार के भागलपुर जिले के कहल गांव के ठिकाने का पता चला। पुलिस ने एक टीम बिहार भेजी। पुलिस टीम के जयराजसिंह, कवित व महिला कांस्टेबल रिंकल ने स्थानीय लोगों जैसी वेषभुषा धारण कर बेहद गुप्त रूप से उनके घर दबिश दी। पूजा व सुनील को पकड़ लिया। सुंदरीदेवी वहां नहीं मिली।उनका घर गांव में स्थित शिवकुमारी पहाड़ की चोटी पर था। जहां से उन्हें घर तक पहुंचने वाले सभी रास्ते नजर आते थे। यदि पुलिसकर्मी सामान्य वेष-भुषा में जाते तो वे भाग सकते थे।
--------------------------
Published on:
15 Jul 2023 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
