17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KITE FESTIVAL : मनाएंगे सुरक्षित उत्तरायण, दूसरों को भी जागरूक करने का करेंगे प्रयास

चिकित्सकों ने कहा- मस्ती के आलम में भूल न जाएं सुरक्षा

2 min read
Google source verification
surat

KITE FESTIVAL : मनाएंगे सुरक्षित उत्तरायण, दूसरों को भी जागरूक करने का करेंगे प्रयास

सूरत.

सुरक्षित मकर संक्रांति के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू किए गए अभियान 'खुशियां बांटें, मौत नहींÓ को शहरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कई लोगों ने सुरक्षित उत्तरायण मनाने और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने का फैसला किया है। चिकित्सकों ने राजस्थान पत्रिका के अभियान को सराहा और कहा कि मस्ती के आलम में कई लोग सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते। मांझे के कारण उन्होंने कई परिवारों को उजड़ते देखा है। उन्होंने सभी से सुरक्षित पर्व मनाने के लिए जागरूक होने का आग्रह किया है।
मकर संक्रांति के दौरान पिछले साल मांझे से 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कुछ लोगों की जान भी चली गई थी। मांझे के कारण लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। सबसे अधिक खतरा पक्षियों पर मंडराता है। पिछले साल सूरत में मांझे के कारण 1,356 पक्षी गंभीर रूप से घायल हुए थे और 73 पक्षियों के प्राण पखेरू उड़ गए थे। राज्य में 10,571 पक्षी घायल हुए थे और 819 की मौत हो गई थी। लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा दिया है। राजस्थान पत्रिका के अभियान से मांझे के व्यापारी भी जुड़े। उन्होंने चाइनीज मांझा नहीं बेचने और मांझे की धार ज्यादा तेज नहीं करने का संकल्प लिया। कई शहरवासियों ने भी सुरक्षित पर्व मनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने दूसरों को सुरक्षित उत्तरायण मनाने के लिए जागरूक करने के प्रयास शुरू किए हैं, जिससे पर्व पर जन हानि न हो।

हमारी खुशी किसी को दुख नहीं दे
& पिछले एक सप्ताह में दो पोस्टमार्टम किए, जिनकी मौत की वजह पतंग थी। पिछले साल भी दो-तीन पोस्टमार्टम किए थे, जिनकी मौत की वजह पतंग थी। अपनी खुशी दूसरों के दुख का कारण बने, यह कहां तक उचित है?
डॉ. निशा चन्द्रा, मेडिकल ऑफिसर, ट्रोमा सोंटर,
न्यू सिविल अस्पताल

अभी से ट्रोमा सेंटर में मामले आना शुरू
& अब तक पतंग के 15 से अधिक मामले आ चुके हैं। वाहन चालकों को बचाव के लिए गले में मफलर, रूमाल या बाजार में मिलने वाली एसेसरीज का उपयोग करना चाहिए।
डॉ. सुमीत बी. जगाणी, मेडिकल ऑफिसर, ट्रोमा सेंटर,
न्यू सिविल अस्पताल

फ्लाइओवर पर सतर्क रहना चाहिए
दुपहिया वाहन चालक फ्लाइओवर ब्रिज पर सावधानी से वाहन चलाएं। धीमी गति से वाहन चलाएं। कोई मांझा गुजरता दिखाई दे तो वाहन रोक दें और दूसरे वाहन चालकों को भी सतर्क करें। सभी को सुरक्षा का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
डॉ. शक्ति आंबलिया, मेडिकल ऑफिसर, पुरानी सिविल

स्टाफ से सुरक्षित पर्व मनाने का आग्रह
&मांझा तोड़ कर सड़क पर फेंक देने का खामियाजा राहगीरों को चुकाना पड़ता है। सभी को पतंग उड़ाते समय सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। स्टाफ के साथ-साथ आस-पास के लोगों से भी सुरक्षा का ध्यान रखने का आग्रह कर रहा हूं।
तपन करनीक, बैंक मैनेजर

सुबह और शाम को पतंग नहीं उड़ाऊंगा
&सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आसमान में पक्षियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इसी समय मांझे के कारण हजारों पक्षी घायल होते हैं। इसलिए मैं सुबह और शाम के समय पतंग नहीं उड़ाऊंगा, न ही परिवार के सदस्यों और आस-पास के लोगों को उड़ाने दूंगा।
सेगरन नायकर, व्यापारी

मिल-जुलकर प्रयास की जरूरत
& शहर में बड़ी संख्या में लोग खुली छतों और खुले मार्ग पर पतंग उड़ाते हैं। पतंग लूटने के दौरान सड़कों पर हादसे होते हैं। सड़क पर पड़े मांझे से भी हादसे होते हैं। सभी मिल-जुल कर प्रयास करें तो सुरक्षित पर्व मनाया जा सकेगा।
विकास सुखानी, व्यापारी