19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैया के हाथा में रचावा मेहंदी

राणी सती मंडल का भादी अमावस्या महोत्सवश्रद्धालुओं ने दादी मैया के सामने शीश झुकाकर मन्नत मांगी

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Sep 09, 2018

patrika

मैया के हाथा में रचावा मेहंदी


सिलवासा. राणी सती मंडल द्वारा भादी अमावस्या महोत्सव पार्कसिटी क्लब हाउस में राणी सती दादी के मंगलपाठ से आरम्भ हुआ। महोत्सव में नारायणी दादी की भव्य झांकी सजाई तथा आयोजकों ने दीप जलाकर स्तुति की। कलाकार मनीष शर्मा ने दादी मां का जीवन चरित्र सुनाया। श्रद्धालुओं ने दादी मैया के सामने शीश झुकाकर मन्नत मांगी।
दादी मां के स्मरण में राजस्थानी राग एवं नृत्य के साथ मनीष शर्मा ने अनेक प्रसंग-भजन प्रस्तुत किए। जुग जुग में थारो नाम, हर हर नारायणी, दुर्गे भवानी, मोटी सेठानी, जगदम्बे भवानी मैया, मैया के हाथा में रचावा मेहंदी, आई आई दादी आई देखो, बाज रही शहनाई आदि का दर्शकों ने ताली बजाकर आनंद उठाया। दादी के महोत्सव में सिलवासा, आमली के अलावा मसाट, दादरा, नरोली तथा आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। मंगलपाठ के आनंद में भाव-विभोर होकर कई श्रोता झूमने लगे। मैया के दरबार में महिलाओं ने दादी के चमत्कारों का उल्लेख करते हुए कथागान किया। महोत्सव के कारण दरबार में ज्योत जलती रही। मंडल की महिलाओं ने बताया कि प्रतिवर्ष भादी अमावस्या पर नारायणी उत्सव मनाया जाता है। इससे धर्म, संस्कृति एवं एकता में वृद्धि होती है। नारायणी उत्सव के माध्यम से राजस्थान की याद ताजा हो जाती है। नारायणी उत्सव धार्मिक एकता का प्रतीक है।

रामदेव महोत्सव 19 को
सिलवासा. टोकरखाड़ा श्री समर्थ रणुजा धाम में 19 सितम्बर को रामदेव मित्र मंडल ने बाबा रामदेव का जागरण रखा है। जागरण में राजस्थान के राजू सुथार एंड पार्टी को आमंत्रित किया गया है। भजनों में मंच संचालक मदन जांगिड़, डांसर राजल गोदारा, सिरोही से प्रियंका वचेटा भी प्रस्तुति देंगे। जागरण के बाद अगले दिन 20 सितम्बर को बाबा की शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा श्री समर्थ रणुजा धाम से टोकरखाड़ा जक्शन, नरोली चार रास्ता, पुलिस थाना, झंडा चौक, किलवणी नाका, कलक्टर कार्यालय, नरोली रोड होते हुए अथाल दमणगंगा तक जाएगी। उसके बाद शाम को महाप्रसाद रखा गया है। महोत्सव में दानह के अलावा, वापी, भिलाड़, दमण, वलसाड तथा आसपास के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा है।