10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MBBS ADMISSION : अब मेडिकल में विद्यार्थी नहीं दिखा रहे हैं रुचि !

राज्य के मेडिकल और डेंटल में प्रवेश MBBS ADMISSION के पहले राउंड के बाद 500 से अधिक सीट रिक्त रह जाने से सभी स्तब्ध हैं। प्रवेश के पहले राउंड में ही सारी सीटें भरने की उम्मीद थी, लेकिन पहले राउंड के बाद मेडिकल में 591 और डेंटल में 858 सीट रिक्त रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए प्रवेश का दूसरा राउंड आयोजित करना होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
MBBS ADMISSION : अब मेडिकल में विद्यार्थी नहीं दिखा रहे हैं रुचि !

MBBS ADMISSION : अब मेडिकल में विद्यार्थी नहीं दिखा रहे हैं रुचि !

मेडिकल और डेंटल की ऑल इंडिया कोटा MBBS ADMISSION की प्रवेश प्र₹िया पूरी होते ही स्टेट कोटा की 6942 सीटों पर प्रवेश समिति ने विद्यार्थियों को प्रवेश दिया। सिर्फ 5493 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है। पहले राउंड में प्रवेश मिले होने के बावजूद मेडिकल की 591 और डेंटल की 858 सीटों पर विद्यार्थी नहीं आए। इन सीटों को भरने के लिए प्रवेश का दूसरा राउंड आयोजित करना पड़ेगा। शिक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक MBBS ADMISSION देर से शुरू होने और देर तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया के कारण मेडिकल की सीट रिक्त रह गई हैं। दूसरी ओर इस साल MBBS ADMISSION मेडिकल की मेरिट भी नीचे आई है। 2021 में 715 अंक वाले विद्यार्थी का हायर मेरिट में प्रवेश हुआ था, जबकि 2022 में 705 अंक वाले विद्यार्थी का हायर मेरिट पर प्रवेश अटका है। 2021 में 621 अंक वाले विद्यार्थी 500वें क्रम पर अटके थे। 2022 में 607 अंक वाले विद्यार्थी 500वें क्रम पर अटके हैं।

कॉलेजों में MBBS ADMISSION मेरिट पर अटके प्रवेश :
सूरत में 2022 में 545 और 2021 में 545
अहमदाबाद में 2022 में 151 और 2021 में 147
वडोदरा में 2022 में 380 और 2021 में 418
जामनगर में 2022 में 798 और 2021 में 789
राजकोट में 2022 में 605 और 2021 में 589
भावनगर में 2022 में 874 और 838
- नवसारी और राजपीपला मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी :
चिकित्सक बनने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए इस बार से अवसर बढ़ गए हैं। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने MBBS ADMISSION नवसारी और राजपीपला मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है। इन मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा सत्र 2022-23 से ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्विद्यालय (वीएनएसजीयू) VNSGU संबद्ध मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर सात और सीटों की संख्या बढ़कर 1100 हो गई है।