19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलक्टर ने पुत्रों को लगवाया मीजल्स और रुबेला टीका

- सूरत महानगर पालिका क्षेत्र में 6 लाख 72 हजार 565 बच्चों को टीके लगाए गए - सूरत जिले में 3 लाख 13 हजार 243 बच्चों को टीके दिए गए। कलक्टर ने पुत्रों को मीजल्स और रुबेला टीका लगवाया

2 min read
Google source verification
surat

कलक्टर ने पुत्रों को लगवाया मीजल्स और रुबेला टीका

सूरत.

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे मीजल्स और रुबेला टीका अभियान के अंगर्तत सूरत के कलक्टर डॉ.ध्वल पटेल ने अपने दोनों पुत्रों को शुक्रवार को टीका लगवाया। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। अडाजण के भूलका भवन में ट्रस्ट संचालित वी.डी.देसाई वाडीवाला स्कूल में कलक्टर ने अपने 8 वर्षीय पुत्र धृषत और 5 वर्षीय सुगत को मीजल्स और रुबेला टीका लगवाया। कई अभिभावक इन टीकों का विरोध कर रहे हैं। मनपा की एक स्कूल में पिछले दिनों अभिभावकों ने टीके लगाने के दौरान हंगामा किया था। अभिभावक बच्चों को टीका नहीं दिलवा रहे हैं। ऐसे में कलक्टर ने दोनों बच्चों को टीका दिलवाकर जनता को जागरुक करने का प्रयास किया। अब तक सूरत महानगर पालिका क्षेत्र में 6 लाख 72 हजार 565 बच्चों को टीके लगाए गए हैं। जिले में 3 लाख 13 हजार 243 बच्चों को टीके दिए गए।

मीजल्स और रूबेला टीके को लेकर अभिभावकों ने मचाया हंगामा

नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की लिम्बायत स्कूल में मंगलवार को मीजल्स और रूबेला टीके को लेकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा मचाया। टीका देने वाले कर्मचारियों को अभिभावकों की भीड़ देखकर पुलिस बुलानी। पुलिस ने जैसे-तैसे अभिभावकों को शांत किया।
लिम्बायत की स्कूल में मंगलवार को कई कर्मचारी मीजल्स और रूबेला का टीका देने पहुंचे। स्कूल में दो हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। अभिभावकों को जैसे ही इस बारे में पता चला, वह स्कूल में एकत्रित होने लगे। अभिभावकों की भीड़ बढ़ गई। उन्होंने टीके पर विरोध जताना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता गया तो टीका देने आए कर्मचारी घबरा गए और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस स्कूल पहुंची और अभिभावकों को समझा कर मामला शांत किया। स्कूल के प्राचार्य का कहना है कि टीका लगाने से पहले अभिभावकों के साथ तीन-चार बार बैठक की गई थी और टीके के बारे में समझाया गया था। अभिभावकों से टीके लगवाने के लिए सहमति पत्र भी भरवाया गया था, लेकिन टीके को लेकर अफवाह फैली हुई है। इस कारण कई अभिभावकों ने इसका विरोध किया। मंगलवार को हंगामे के बीच करीब सौ बच्चों को टीका लगाया गया।