9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MEDICAL ADMISSION : दक्षिण गुजरात के आठ मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश हुए रद्द

सूरत. गुजरात मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसायटी (जीएमईआरएस) GMRRS ने एक माह पहले राज्य के 13 मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ाई थी। MEDICAL ADMISSION जिसे शिक्षा सत्र 2023 से ही लागू करने की अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें दक्षिण गुजरात के तीन मेडिकल कॉलेज भी शामिल थे।

2 min read
Google source verification
MEDICAL ADMISSION : दक्षिण गुजरात के आठ मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश हुए रद्द

MEDICAL ADMISSION : दक्षिण गुजरात के आठ मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश हुए रद्द

राज्यभर में इसका विरोध होने पर जीएमईआरएस MEDICAL ADMISSION को फीस बढ़ोतरी का निर्णय वापस लेना पड़ा, जिसकी अधिसूचना जारी की गई है। इसका सीधा असर मेडिकल कॉलेजों में हुए प्रवेश पर पड़ा है। प्रवेश समिति ने पहले राउंड में सभी प्रवेशों को रद्द कर दिया है। जिसके कारण नवसारी, वलसाड और राजपीपला मेडिकल कॉलेज में हुए प्रवेश भी रद्द हो गए हैं। जीएमईआरएस अंतर्गत आने वाले प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस बढ़ाई गई थी। शिक्षा सत्र 2023 से सरकारी कोटा की फीस को 3.30 लाख से बढ़ाकर 5.50 लाख और मैनेजमेंट कोटा की फीस 9 लाख से बढ़ाकर 17 लाख किया गया था। साथ में एनआरआई कोटा की फीस 22 हजार डॉलर से 25 हजार यूएस डॉलर की गई थी।
- विरोध शुरू हो गया :
इनमें नवसारी, वलसाड और राजपीपला के साथ सोला-अहमदाबाद, गोत्री-वडोदरा, गांधीनगर, धारपुर-पाटण, हिमतनगर, जूनागढ़, वडनगर, मोरबी और गोधरा के मेडिकल कॉलेज शामिल थे। नई फीस सरकारी कोटा की 1500, मैनेजमेंट कोटा की 210 और एनआरआई कोटा की 315 सीटों पर लागू की गई थी। गरीब व मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों का डॉक्टर बनने का सपना महंगा होने पर इसका राज्यभर में विरोध शुरू हो गया था। इसलिए फीस बढ़ोतरी का निर्णय वापस लेने की अधिसूचना जारी की गई है।

- 5,032 ने सुनिश्चित करवा लिया था प्रवेश :
राज्य MEDICAL ADMISSION मेडिकल प्रवेश समिति ने 5 अगस्त को एमबीबीएस में 5,849 व डेंटल में 1,070 विद्यार्थियों को मिलाकर 6,919 विद्यार्थियों को प्रवेश के पहले राउंड में प्रवेश दिया। साथ में सभी को 8 अगस्त तक कॉलेजों में फीस भर प्रवेश सुनिश्चित करने का आदेश दिया। प्रवेश मिलते ही 9 अगस्त तक 5,032 विद्यार्थियों ने प्रवेश सुनिश्चित करवा लिया। इस बीच फीस बढ़ोतरी का निर्णय होने से प्रवेश समिति ने तुरंत सभी प्रवेश रद्द करने की अधिसूचना जारी की। नए सिरे से कॉलेज च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया करने की घोषणा की गई है।
- किस कॉलेज की कितने प्रवेश रद्द :
दक्षिण गुजरात में सूरत MEDICAL ADMISSION सरकारी कॉलेज की 250, सूरत मनपा की स्मीमेर की 250, वलसाड़ सरकारी कॉलेज की 200, भरूच सरकारी कॉलेज की 150, सिलवासा सरकारी कॉलेज की 177, सूरत की किरण हॉस्पिटल की 150, नवसारी सरकारी कॉलेज की 100, राजपीपला सरकारी कॉलेज की 100 सीटों को मिलाकर 1377 सीटों के प्रवेश रद्द हो गए हैं। जिससे विद्यार्थी चिंतित हैं कि नए राउंड में उनका प्रवेश मनपसंद कॉलेज में होगा या नहीं।
- बदल सकती है च्वॉइस :
MEDICAL ADMISSION प्रवेश समिति का कहना है कि 13 कॉलेजों में जो फीस बढ़ोतरी हुई थी, उस वजह से कई विद्यार्थियों ने कॉलेज की च्वॉइस को बदला होगा। अब जब फीस बढ़ोतरी वापस ली गई है तो किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। फीस घटने के साथ विद्यार्थी की च्वॉइस बदल सकती है। इसलिए प्रवेश रद्द करने की अधिसूचना जारी करनी पड़ी है।