12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवा साइबर एक्सपर्ट मीत शाह को इंटरनेशन फेम अवार्ड

  - दिल्ली में आयोजित समारोह में अभिनेता सोनू सूद ने ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र दिया

less than 1 minute read
Google source verification
युवा साइबर एक्सपर्ट  मीत शाह को इंटरनेशन फेम अवार्ड

युवा साइबर एक्सपर्ट मीत शाह को इंटरनेशन फेम अवार्ड

सूरत. युवा साइबर एक्सपर्ट मीत शाह को दिल्ली में इंटरनेशन फेम अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में अभिनेता सोनू सूद ने मीत को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र दिया। मात्र 19 वर्ष की उम्र में साइबर क्राइम में पीएचडी की करने वाले मीत पिछले चार-पांच वर्षो में साइबर क्राइम के सैकड़ों पेंचिदा मामलों को सुलझा चुके है।

साइबर साइकोलॉजिकल काउन्सलिंग में उन्हें विशेष महारत हासिल है। मीत दर्जनों पेचिंदा मामलों में सूरत या गुजरात पुलिस ही नहीं बल्कि देश के अन्य कई राज्यों की पुलिस की मदद कर चुके है। देश के साइबर सिक्योर करने का सपना संजोने वाले मीत को उसकी उपलब्धियों के लिए इंटरनेशनल फेम अवार्ड के लिए चुना गया था।
-------------------

कपड़ा व्यापारियों के साथ 17.88 लाख की धोखाधड़ी

सूरत. कपड़ा व्यापारियों के साथ 17.88 लाख रुपए की धोखाधड़ी के दो अलग अलग मामले सलाबतपुरा थाने में दर्ज हुए है। पुलिस के मुताबिक रिंग रोड राधा कृष्णा मार्केट स्थित मां कृपा टेक्सटाइल के संचालक कैलाश भूतड़ा व धर्मेन्द्र भूतड़ा ने रिंग रोड राधा कृष्णा मार्केट स्थित कटारिया सिल्क मिल्स के संचालक दिलीप मेहता के साथ धोखाधड़ी की।

नियोजित साजिश के तहत उन्होंने दिलीप से 14.83 लाख का माल उधार लिया और फिर भुगतान नहीं किया। पैमेंट मांगने पर अभद्र भाषा में बात कर जान से मारने की धमकी दी।

इसी तरह से एक अन्य मामले में रिंग रोड गोल्डन प्वाइंट में आरटी टेक्सटाइल एजेन्सी चलाने वाले थॉमस कुटाटे व बेटसी कुटाटे ने रिंगरोड एसटीएम मार्केट स्थित मनभरी प्रिंट के नरेन्द्र साबू के साथ धोखाधड़ी की।

दोनों ने साजिश के तहत मनभरी प्रिन्ट से अपनी पार्टी को माल उधार दिलवाया। उसके बाद भुगतान नहीं किया पैमेंट मांगने पर अपशब्द कहे और टांगे तोडऩे की धमकी दी।
----------------------------------