13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाना वराछा पुलिस चौकी में व्यापारी युवक को बेरहमी से पीटा

- टीका लगाने गए लोगों से जोर जबरदस्ती के बाद एक और घटना सामने आई # बदमाशों ने युवक का अपहरण कर दस हजार की रंगदारी मांगी

2 min read
Google source verification
नाना वराछा पुलिस चौकी में व्यापारी युवक को बेरहमी से पीटा

नाना वराछा पुलिस चौकी में व्यापारी युवक को बेरहमी से पीटा

सूरत. उधना क्षेत्र में टीका लगवाने गए लोगों के साथ पुलिस की जोर जबरदस्ती व धक्का मुक्की का वीडियो वायरल होने बाद नाना वराछा पुलिस चौकी पर एक व्यापारी युवक को चार पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी पूर्वक पीटने का मामला सामने आया हैं। इस संबंध में पीडि़त के पिता ने कापोद्रा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी हैं।

जानकारी के अनुसार नाना वराछा जलाराम सोसायटी निवासी व्यापारी नरदीपसिंह गोहिल को कापोद्रा थाने के पुलिसकर्मी दिलीप राठौड़, संजय कणजरिया व दो अन्य पुलिसकर्मियों ने मिल कर बेरहमी से पीटा। लाठी डंडे से इतना पीटा की उसके शरीर पर लाल चकते पड़ गए और खून भी रीसने लगा। उन्हें एक सप्ताह तक निजी अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा।

आरोप हैं कि गत 16 जुलाई की रात साढ़े सात बजे नरदीप दुकान बंद कर घर लौट रहा था। उस दौरान नाना वराछा चौकी के सामने की तरफ सादे कपड़ों में कुछ लोग भेलपूरी की रहेड़ी चलाने वाले को परेशान कर रहे थे। नरदीप ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि क्यों बेवजह से उसे परेशान कर रहे हैं। उसे पता नहीं था कि वे पुलिसकर्मी हैं इस पर दिलीप राठौड़ ने उसे धक्का मार दिया मोटरसाइकिल पर पटका।

फिर वे उसे चौकी के अंदर ले गए और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इतना पीटा की खून रीसने लगा। खबर मिलने पर नरदीप के पिता मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने की बात की तो उन्हें एनडीपीएस एक्ट में फंसाने की धमकी। फिर वे नरदीप को अस्पताल ले गए। अगले दिन उन्होंने कापोद्रा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत भी दी।

वहीं पुलिसकर्मियों का आरोप हैं कि रेहड़ी पर भीड़ होने के कारण वे रेहड़ी संचालक के खिलाफ निषेधाज्ञा भंग की कार्रवाई कर रहे थे। उस दौरान नरदीप सिंह चौकी पर रेहड़ी संचालक को छुड़ाने के लिए आया और पुलिस कार्रवाई में दखल की कोशिश की।

इनका कहना

कुछ दिनों पूर्व लिखित शिकायत ली गई थी। जिसको लेकर एएसआई दिलीप गोहिल समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर हिरासती मामला दर्ज किया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।
- ए.जे. चौधरी (थाना प्रभारी, कापोद्रा)
--------------------

बदमाशों ने युवक का अपहरण कर दस हजार की रंगदारी मांगी

सूरत. ऑटो रिक्शा में आए चार जनों ने एक बाइक सवार युवक का अपहरण कर उससे जबरन मोबाइल फोन ले लिया और दस हजार रुपए रंगदारी मांगी। कापोद्रा पुलिस के मुताबिक लंबे हनुमान रोड प्रभुनगर निवासी अनिरुद्ध सुराणी दवा लेकर घर लौट रहा था। उस दौरान एक ऑटो रिक्शा में आए बदमाश मयलो उर्फ मेंहुल डाभी व विजय मकवाणा उर्फ भूरी ने उसका रास्ता रोका।

उसे जबर ऑटो रिक्शा में बिठा दिया और उसके पास जो भी हो देने के लिए कहा। अनिरुद्ध ने उनसे कहा कि उसके पास कुछ नहीं हैं तो उन्होंने मोबाइल मांगा। इस पर अनिरुद्ध ने कहा कि मोबाइल दुकान में चार्जिंग में लगा रखा हैं। मेंहुल ने अपने दो साथियों मयुर और धवल को दुकान पर भेजा।

अनिरुर्ध को फोन कर उन्हें मोबाइल दिलवाने के लिए कहा। अनिरुद्ध ने मना कर दिया तो वे उसे मारूति चौक ले गए और पूरी रात कैद रख कर पीटने की धमकी दी। इस पर अनिरुद्ध ने फोन पर बात कर मोबाइल दे दिया। दस हजार रुपए देकर मोबाइल ले जाने की धमकी दी और भाग निकले।
------------