
बिल ऑफ लेडिंग के अभाव में करोड़़ो की मशीनें पोर्ट पर रुकी: कोरोना इफेक्ट
सूरत
चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सूरत के कपड़ा उद्योग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चीन से आयात हुई एम्ब्रॉयडरी,वॉटरजेट, रेपीयर सहित अन्य कई मशीनें बिल ऑफ लेडिंग के अभाव में मुंबई पोर्ट पर जब्त मशीनें नहीं छूट रही है। इस कारण सूरत के उद्यमियों को डेमरेज सहित अन्य नुकसान हो रहा है।
सूरत में चीन से प्रतिमास अंदाजन एक हजार मशीनें आयात होती है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर मशीनों के पार्ट भी इम्पोर्ट होते हैं। पिछले कई दिनों से चीन में कोरोना वायरस के कारण वहां कंपनियों में अवकाश है। इस कारण चीन से आयात हुए मशीन जो कि मुंबई पोर्ट पर पहुंच चुके हैं उन्हें छुड़ाने में दिक्कत हो रही है। चीन की कंपनियों से बिल ऑफ लेडिंग नहीं मिलने से कस्टम अधिकारी मशीनों को छोड़ नहीं रहे। इस कारण सूरत के उद्यमियों का बड़ा निवेश फंस गया है। इसके अलावा अब पोर्ट पर मशीन रखने के कारण डेमरेज भी देना पड़ रहा है। कपड़ा उद्यमी मयूर गोलवाला ने बताया कि विदेश में कंपनियों में वेकेशन के कारण वहां से बिल ऑफ लेडिंग नहीं भेजा जा रहा है। इसलिए मुंबई पोर्ट पर करोड़ो रुपए की मशीन और एम्ब्रॉयडरी यार्न के कन्साइन्मेट क्लीयर नहीं हो पा रहे। सरकार को इस बारे में ध्यान दे कर छूट देनी चाहिए।
Updated on:
13 Feb 2020, 8:14 PM IST
Published on:
13 Feb 2020, 8:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.