
मोहन डेलकर ने छोड़ी कांग्रेस, निर्दलीय लड़ेंगे
सिलवासा. दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट से छह बार सांसद रह चुके मोहन डेलकर इस बार निर्दलीय चुनाव लडेंगे। मंगलवार को डेलकर ने दानह प्रदेश कांग्रेंस प्रमुख से इस्तीफा दे दिया। सम्पर्क कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मोहन डेलकर ने बताया कि वे इस बार लोकसभा चुनाव निर्दलीय चुनाव लडेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख पद से इस्तीफा पार्टी आलाकमान राहुल गांधी को भेज दिया है। जिला व ग्राम पंचायत के सदस्य कांग्रेस में रहेंगे या मेरे साथ आएंगे यह उनका निजी फैसला होगा। वर्तमान में जिला पंचायत के 20 सदस्यों में 14 सदस्य कांग्रेस के है तथा 20 ग्राम पंचायतों में से 13 पर कांग्रेस का राज है।
सुरेश पटेल बने चेयरमैन
दमण. ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ दमण-दीव का चेयरमैन सुरेश पटेल को नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के सचिव एलेक्जेंडर थॉमस ने सुरेश पटेल को नियुक्ति पत्र सौंपा। थॉमस ने बताया कि ताइक्वांडो एसोसिएशन दमण-दीव की स्थापना 2018 में की गई थी और एसोसिएशन में सात सदस्य व डेढ़ सौ से ज्यादा खिलाड़ी शामिल है। मार्शल आर्ट आधारित ताइक्वांडो में स्थानीय खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता है।
Published on:
26 Mar 2019 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
