2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valsad News; ; मोरारजी ने गुजरात को गौरवान्वित किया: रुपाणी

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की 125वीं जयंती मनाईमुख्यमंत्री ने किया मोरारजी देसाई की प्रतिमा का अनावरणजन्मस्थान भदेली गांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा Celebrated 125th birth anniversary of former Prime Minister Morarji DesaiChief Minister unveiled Morarji Desai's statueAnnouncement of giving one crore rupees for the development of birthplace Bhadeli village

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Feb 29, 2020

Valsad News; ; मोरारजी ने गुजरात को गौरवान्वित किया: रुपाणी

gujrat cm

वलसाड. देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री स्वर्गीय मोरारजी देसाई की 125वीं जयंती पर शनिवार को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने वलसाड के भदेली गांव में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इसी गांव में उनका जन्म हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भदेली के विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की।

https://www.patrika.com/finance-news/morarji-desai-hold-the-record-to-present-maximum-budget-in-india-5692342/

मोरारजी देसाई सर्वस्व समर्पण करने वाले
उन्होंने कहा कि देश के लिए कुछ लोग ही सर्वस्व समर्पण करने वाले होते हैं और मोरारजी देसाई उनमें से एक थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के एक छोटे से गांव भदेली से निकलकर देश की गद्दी पर विराजमान होकर उन्होंने गुजरात को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा अनावरण के साथ ही 89.57 करोड़ के कामों का भूमिपूजन भी किया। इसमें पारडी और बगवाड़ा में ओवरब्रिज तथा कई जगहों पर चेकडेम एवं कोजवे समेत अन्य काम शामिल हैं।
इस अवसर पर राज्य के वन एवं आदिजाति विकास राज्य मंत्री रमण पाटकर ने कहा कि मोरारजी देसाई ने किसानों को जमीन दिलाने की पहल की थी और लोगों के दिलों को जीता था। कलक्टर सीआर खरसाण ने मोरारजी देसाई के गांव भदेली के इतिहास के बारे में बताते हुए युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।


कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद
भदेली में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कांग्रेस द्वारा विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्हें छोड़ा गया। इससे नाराज कांग्रेस नेता गौरव पंड्या ने पुलिस पर भाजपा की जी हुजूरी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेसियों से डरकर भाजपा ने उन्हें नजरबंद करवाया। नजरबंद करने के खिलाफ कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की।