31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yoga day special; 15 लाख से ज्यादा ने की योग साधना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूरत जिले में जगह-जगह आयोजनों में उमड़ी भीड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sandip Kumar N Pateel

•

Updated: 21 Jun 2018, 9:39 PM IST

patrika photo

Yoga day special; 15 लाख से ज्यादा ने की योग साधना

सूरत. अंतरराष्ट्रीय गुरुवार को सूरत जिले में अलग-अलग जगह 15 लाख से ज्यादा लोगों ने योग साधना की। सामाजिक संस्थाओं, जिम, विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और विद्यालयों ने योग कार्यक्रमों में उत्साह से हिस्सा लिया। शहर के सरसाणा कन्वेन्शन हॉल में बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योग किया।


सूरत का जिला स्तरीय कार्यक्रम सरसाणा के कन्वेन्शन हॉल में हुआ। सुबह पांच बजे से ही लोग योग साधना के लिए जाते दिखे। शहर की विभिन्न जगह योग साधना शिविरों का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे तक वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्कूल के विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, सभी ने योग में हिस्सा लिया। कन्वेन्शन हॉल में आयोजित योग साधना कार्यक्रम में वनमंत्री गणपत वसावा, मेयर जगदीश पटेल, सांसद सी.आर.पाटिल, कलक्टर धवल पटेल, वीएनएसजीयू कुलपति डॉ.शिवेन्द्र गुप्ता, विधायक जंखना पटेल और विवेक पटेल समेत कई गणमान्य शामिल हुए। हॉल में एक साथ 12 हजार लोगों ने योग किया। मनपा की ओर से 53 स्थलों पर किए गए आयोजनों में 1.34 लाख से ज्यादा लोगों ने योग किया। जिले के 1991 शैक्षणिक संस्थानों में 7 लाख 36 हजार 705 लोगों ने योग किया। इसके अलावा 743 संस्थाओं की ओर से किए गए आयोजनों में 5 लाख 35 हजार 291 लोग शामिल हुए। जिले की छह महानगर पालिकाओं की ओर से 13 स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में 10,456 लोगों ने योगासन किया। जिले में 3334 स्थलों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें 15 लाख से अधिक लोगों ने योगासन किया।


आयकर कर्मियों ने किया योग


सूरत के आयकर भवन में आयकर विभाग में चीफ कमिश्नर अजयदास मेहरोत्रा समेत 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग किया। योग प्रशिक्षक विमल महेता ने उन्हें योग के विभिन्न आसनों और योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। अजयदास मेहरोत्रा ने कहा कि योग विभिन्न रोगों से लडऩे का कारगर माध्यम है। इसके लिए किसी संसाधन की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। चित्रकला तथा निबंध स्पर्धा का आयोजन भी किया गया।


स्टेशन पर योग दिवस मनाया


सूरत स्टेशन पर रेलवे और भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 से अधिक रेल कर्मचारियों ने योग के आसन सीखे। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार की योग शिक्षिका हिना शाह ने योग की जानकारी दी। इस अवसर पर स्टेशन के अधिकारी भी उपस्थित थे। गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी योग किया।

एक हजार से ज्यादा बच्चों ने सीखा


योग दिवस पर गोड़ादरा एस.एम.सी. पार्क में अलग-अलग स्कूलों के बच्चों और उनके परिजनों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। यहां 1100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे। बच्चों को योग के आसनों और उनसे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई।