11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

मुनि उदयरत्न और गुण वल्लभ सूरत में

- ६ मार्च को होगा महामांगलिक

less than 1 minute read
Google source verification
file

मुनि उदयरत्न और गुण वल्लभ सूरत में

सूरत. अचलगच्छ जैनाचार्य सर्वोदय सागर सूरीश्वर के शिष्य मुनि उदय रत्न सागर एवं मुनि गुण वल्लभ सागर का गुरुवार को मुंबई से विहार कर सूरत आगमन हुआ। परवत पाटिया के शांतिनाथ जैन उपाश्रय में बिराजित गुरु भगवंतों के सानिध्य में अचल गच्छ जैन श्रीसंघ ट्रस्ट द्वारा बुधवार को महामांगलिक का आयोजन किया जाएगा। महामांगलिक परवत पाटिया की राजपूत समाज वाडी में सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक होगा। इसके अलावा ३ मार्च को सुबह नौ से बारह बजे तक शाश्वत सिद्धाचल महातीर्थ के संगीत के साथ शांतिनाथ उपाश्रय में भाव यात्रा होगी। उपाश्रय में प्रतिदिन नौ से दस बजे तक प्रवचन भी होगा।


निशान पदयात्रा १७ मार्च को


सूरत. श्री श्याम प्रचार मंडल एवं महिला इकाई द्वारा १७ मार्च को श्याम निशान पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। निशान यात्रा सुबह आठ बजे वेसू वीआइपी रोड के नंदनवन-२ से शुरू होकर श्याम मंदिर सूरतधाम जाएगी। यात्रा में निशान पदयात्री बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-झूमते श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए चलेंगे। बाद में श्याम बाबा को निशान अर्पित किए जाएंगे


वृद्धाश्रम में करेंगे सामग्री की आपूर्ति


सूरत. श्रीश्री बालाजी सुंदरकांड मंडल की ओर से रविवार दोपहर हजीरा रोड पर भाठा गांव के निर्मला प्राणजीवन भगत वृद्धाश्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। समर्पण परिवार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के लिए वस्तुओं की आपूर्ति भी की जाएगी।