
Ketan Desai
सूरत।केतन देसाई वर्ष २०१८-१९ के लिए दक्षिण गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के उप प्रमुख चुन लिए गए। चैम्बर के इतिहास में पहली बार पांच कोणीय मुकाबले में उन्होंने निकटतम प्रत्याशी भद्रेश शाह को ३३४ मतों से शिकस्त दी। इसके साथ ही चैम्बर उप प्रमुख को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया। चैम्बर के उप प्रमुख के लिए रविवार सुबह ११ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक चले मतदान में २८०९ सदस्यों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
शाम छह बजे बाद मतगणना शुरू हुई और साढ़े छह बजे के बाद परिणाम सामने आ गए। केतन देसाई ने १३९९ मत हासिल किए, जबकि भद्रेश को १०६५ मत मिले। चैम्बर उप प्रमुख के अन्य तीन दावेदारों का प्रदर्शन खासा निराशाजनक रहा और एक भी प्रत्याशी डेढ़ सौ का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। आशा दवे को १३४, जनक पच्चीगर को १२८ और जगदीश टेकरावाला को महज ३० मत मिले।
मतदान से ऐन पहले अपना नाम वापस लेने वाले सुनील जैन के खाते में भी चार मत गए। अन्य मत निरस्त माने गए। गौरतलब है कि इस बार उप प्रमुख पद के लिए १६ लोगों ने दावेदारी जताई थी। इनमें से सुनील जैन की जिद के कारण चुनाव के हालात बने तो आखिरी दौर में जैन समेत छह प्रत्याशी मैदान में थे।
सुनील जैन ने मतदान से ऐन पहले शनिवार को नाम वापस ले लिया, जिसके बाद मुख्य मुकाबला पांच लोगों के बीच रह गया। मतदान के दौरान तीन प्रत्याशियों आशा दवे, जनक पच्चीगर और जगदीश टेकरावाला के निराशाजनक प्रदर्शन ने केतन देसाई की जीत की राह आसान कर दी। इससे पहले माना जा रहा था कि पांचों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला कांटे का होता है तो परिणाम चौंकाने वाले होंगे।
सौ किमी की दौड़ लगाई
अब तक 37 मैराथन दौड़ में भाग ले चुके सूरत के धावक ललित पेड़ीवाल ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने उत्तराखंड की पहाडिय़ों पर 100 किलोमीटर की ग्रेवाल एंडयूरेंस रेस पूरी की है।
ललित ने बताया कि यह अनूठी मैराथन ऋषिकेश से 100 किलोमीटर दूर थामना गांव से हुई और वहीं आकर पूरी हुई। मैराथन में एक बार में 25 किलोमीटर दौडऩा था। समुद्र तल से 2204 मीटर की ऊंचाई पर जाकर वापस दौड़ते हुए लौटना था। 2 किलोमीटर की दौड़ ललित ने 20 घंटे में पूरी की। पेशेे सेे सॉफ्टवेयर डेवलपर धावक ललित 2014 से 2017 तक 37 मैराथन में भाग ले चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि को माहेश्वरी समाज समेत अन्य खेल प्रेमी संस्थाओं ने सराहा है।
Published on:
23 Apr 2018 04:31 am

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
