21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरुच व अंकलेश्वर में नए पालिका प्रमुख की ताजपोशी

भरुच में अमित चावडा का लगा नंबर तो अंकलेश्वर में विनय बसावा को कमान

less than 1 minute read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Mar 17, 2021

भरुच व अंकलेश्वर में नए पालिका प्रमुख की ताजपोशी

भरुच व अंकलेश्वर में नए पालिका प्रमुख की ताजपोशी

भरुच. भरुच व अंकलेश्वर नगरपालिका के नए बने प्रमुखों ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। भरुच नगरपालिका के नए बने प्रमुख अमित चावडा का चुनाव सदस्यों ने किया। अंकलेश्वर नपा के प्रमुख के रुप में विनय बसावा को चुना गया। अंकलेश्वर नपा में उपप्रमुख पद पर कल्पना मेराई व कारोबारी अध्यक्ष के रुप में संदीप पटेल को चुना गया। सत्ता पक्ष के नेता के रुप में सुधीर गुप्ता और चेतन गोलवाला को दंडक बनाया गया है।

भरुच नगरपालिका के प्रमुख अमित चावडा बनाये गये। भरुच के विधायक दुष्यंत पटेल के खास माने जाने वाले अमित चावडा सबसे युवा प्रमुख बने। उपप्रमुख के रुप में निनाबा यादव को स्थान दिया गया। सत्ता पक्ष के नेता राजशेखर देशन्नवर बनाये गये। कारोबारी अध्यक्ष नरेश सुथारवाला व दंडक के रुप में भाविन पटेल को पसंद किया गया। आमोद नगरपालिका के प्रमुख के पद पर महेश भाई बुधाभाई पटेल को पसंद किया गया। जंबूसर में नगरपालिका की प्रमुख भावना बेन रामी व उपप्रमुख धर्मेश पटेल को बनाया गया।