2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर नर्सेज का प्रदर्शन

रैली निकाल कर कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

2 min read
Google source verification
patrika

वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर नर्सेज का प्रदर्शन

सूरत. सरकारी और निजी क्षेत्रों में कार्यरत पंजीकृत प्रशिक्षित नर्सेज ने वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर उनकी बात राज्य सरकार तक पहुंचाने की मांग की। प्राइवेट नर्सिंग होम एक्ट मूवमेंट फोरम के चैयरपर्सन इकाबल कड़ीवाला और कॉ-चैयरपर्सन विपुलसिंह चावड़ा की अगुवाई में सुबह न्यू सिविल अस्पताल से जिला सेवा सदन तक रैली निकाली गई। इसमें करीब 500 नर्सेज शामिल हुईं। कड़ीवाला ने कहा कि वेतन को लेकर सरकार और निजी, दोनों क्षेत्रों में पंजीकृत प्रशिक्षित नर्सों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को कम से कम 20 हजार रुपए का वेतन देने और इसके लिए कानून बनाने की मांग की।

सड़क हादसे का ढोंग कर ३५ हजार उड़ाए


सूरत. सहारा दरवाजा के एनटीएम मार्केट के निकट तीन जनों ने सड़क हादसे का ढोंग कर एक कपड़ा दलाल की जेब से ३५ हजार रुपए चुरा लिए। कपड़ा दलाल की शिकायत पर सलाबतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक परवत पाटिया की शक्तिनगर सोसायटी में गंगा अपार्टमेंट निवासी कपड़ा दलाल हितेष दीपचंद लोहिया मंगलवार शाम किसी व्यापारी से पेमेंट के ३५ हजार रुपए लेकर एनटीएम मार्केट के निकट से गुजर रहा था। सामने से आ रहे एक मोटर साइकिल सवार युवक ने उसके आगे चल रहे युवक को टक्कर मारी। दोनों ने विवाद शुरू कर दिया। पीछे से आए तीसरे युवक ने विवाद के बीच मौका देख कर कपड़ा दलाल की पेंट की पिछली जेब में रखे रुपए चुरा लिए। फिर तीनों फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

मनपा इंजीनियरों को किया इधर-उधर


सूरत. मनपा आयुक्त एम.थेन्नारसन ने गुरुवार को जोन और अन्य विभागों के एग्जिक्यूटिव इंजीनियरों के तबादले कर दिए। आदेश के मुताबिक हाउसिंग, गार्डन एंड प्रोजेक्ट सेल तथा स्विङ्क्षमग पूल विभाग के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर आर.सी. जरीवाला का सेंट्रल जोन, सेंट्रल जोन के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर एच.एस. सुथार का हाउसिंग विभाग, एम.डी. चावड़ा का साउथ वेस्ट जोन, साउथ वेस्ट जोन के सी.बी.वसावा का साउथ जोन और साउथ जोन के पी.डी. मुंशी का सेंट्रल जोन में तबादला किया गया है।

दो ट्रेनों का अछनेरा स्टेशन पर ठहराव


सूरत. रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अछनेरा स्टेशन पर ठहराव का निर्णय किया है। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस 26 नवम्बर से रात 12:10 बजे अछनेरा पहुंचेगी और 12:20 बजे रवाना होगी। गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस रात 8: 25 मिनट बजे अछनेरा आएगी और 8:35 बजे रवाना होगी। बांद्रा टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस तड़के 2: 35 बजे अछनेरा पहुंचेगी और 2:45 बजे रवाना होगी। वहीं, कानपुर सेंट्रल-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 12:10 बजे अछनेरा पहुंचेगी और 12:20 बजे रवाना होगी।