24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजभाषा विभाग मनाएगा हिन्दी पखवाड़ा

30 अगस्त से लेकर 13 सितम्बर चलेगा तक हिंदी पखवाड़ा, होंगी प्रतियोगिताएं 14 सितम्बर को हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sunil Mishra

•

Updated: 29 Aug 2019, 11:15 PM IST

राजभाषा विभाग मनाएगा हिन्दी पखवाड़ा

राजभाषा विभाग मनाएगा हिन्दी पखवाड़ा


दमण. राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के तहत राजभाषा हिन्दी के प्रचार- प्रसार के लिए संघ प्रदेश दमण एवं दीव प्रशासन में राजभाषा विभाग दमण द्वारा प्रत्येक वर्ष हिन्दी पखवाड़ा एवं हिन्दी दिवस का आयोजन किया जाता है। हिन्दी पखवाड़ा के दौरान अधिकारी वर्ग, कर्मचारी वर्ग, शिक्षक वर्ग एवं विद्यार्थी वर्ग के लिए कई हिन्दी प्रतियोगिताएं भी होती हैं और विजेता प्रतिभागियों को हिन्दी दिवस के अवसर पर ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष 30 अगस्त से लेकर 13 सितम्बर 2019 तक हिंदी पखवाड़ा एवं 14 सितम्बर 2019 को हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 30 अगस्त को कर्मचारी वर्ग के लिए शब्दावली ज्ञान प्रतियोगिता, 4 सितम्बर को अधिकारी वर्ग, कर्मचारी वर्ग तथा शिक्षक वर्ग के लिए हिन्दी निबंध प्रतियोगिता, 5 सितम्बर को कर्मचारी वर्ग के लिए हिन्दी टिप्पण एवं मसौदा लेखन प्रतियोगिता, 6 सितम्बर को विद्यार्थी वर्ग के लिए हिन्दी श्रुत लेखन प्रतियोगिता, 10 सितम्बर को हिन्दी देशभक्ति गीत प्रतियोगिता और 11 सितम्बर को हिन्दी वाक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सहायक निदेशक राजभाषा ने प्रतियोगिताओं में बढ़ -चढ़ कर भाग लेने को कहा है।

एक सितंबर को वलंडी में होगी भजन संध्या
वलसाड. भादरवा बीज एक सितंबर को धरमपुर रोड स्थित वलंडी के रामदेव पीर मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महाप्रसाद का आयोजन भी होगा। राजस्थानी और गुजराती समाज के लोगों द्वारा इस दिन सुबह चार बजे मोगरावाड़ी से रामदेव पीर की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी तो दोपहर में वलंडी धाम पहुंचेगी। वहां वहन पूजन के बाद महाप्रसाद होगा और रात नौ बजे से भजन कार्यक्रम में राजस्थान के लक्ष्मी आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस मंदिर में कई साल से भादरवा बीज पर भव्य कार्यक्रम राजस्थानी और गुजराती समाज के लोग मिलकर मनाते हैं। हजारों लोग इसमें शामिल होते हैं।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग