26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG : पीले तरबूज बने आकर्षण का केंद्र

सूरत. सूरत के गोपिन गांव में आयोजित प्राकृतिक फूड एक्सपो में सौराष्ट्र के भावनगर जिले के जेसर तहसील के दो किसानों की फसल चर्चा का विषय बनी है। एक किसान के पीले तरबूज yellow watermelon benefits देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है, तो छह तरह के केले BANANA की प्रजाति सभी को आकर्षित कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
OMG : पीले तरबूज बने आकर्षण का केंद्र

OMG : पीले तरबूज बने आकर्षण का केंद्र

जहरीले रसायनों से मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उदेश्य से सूरत के गोपिन गांव में 11 से 14 अप्रेल तक प्राकृतिक फूड एक्सपो आयोजित किया गया है। फूड एक्सपो में राज्यभर के 300 से अधिक किसान फसल लेकर आए हैं। यह सारी फसलें प्राकृतिक खेती से उगाई गई है। जेसर तहसील के सनाला गांव निवासी किसान हिमत बालधिया इस मेले में पीले तरबूज की फसल लेकर आए हैं। हिमत ने बताया कि वडोदरा से उन्होंने पीले तरबूज yellow watermelon benefits के बीज खरीदे थे। इन्हें 3 बीघा जमीन में बोया। प्राकृतिक तरीके से ही फसल को उगाया। 90 दिनों में इसकी फसल तैयार हो गई। इसमें सामान्य तरबूज के मुकाबले मिठास और पानी की मात्रा अधिक है। जो भी देखने आता है वह इसे चखकर तुरंत खरीद लेता है। हाल अपने साथ नौ हजार किलो से अधिक तरबूज लेकर आया था, इसमें से सात हजार किलो तो बिक भी गए। शेष तरबूज भी जल्द बिक जाएंगे। इसका दाम प्रति किलो 60 रुपए तय किया गया है।

- एक ही खेत में छह तरह के केले :
जेसर तहसील के शेवडीवदर गांव के किसान नरवणसिंह गोहिल अपने साथ छह प्रजाति के केले BANANA लेकर आए हैं। इनमें लाल केला, एलची केला और काश्मीर केला दक्षिण भारत तरफ के हैं। इनमें शुगर कम और कैल्शियम अधिक है। इसके अलावा नेन्द्रण, जी-9 और हजारण देशी केले भी हैं। नरवणसिंह ने बताया कि इनमें फाइबर भी अधिक होआ है। स्वाद में भी मीठे हैं। लाल केले तो सारे बिक गए हैं।