15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यू सिविल में मेडिसिन विभाग की ओपीडी नं. 12 किडनी बिल्डिंग में शिफ्ट हुई

- मेडिसिन विभाग की ओपीडी की जगह बदलने की अस्पताल प्रशासन ने सूचना जारी की

less than 1 minute read
Google source verification
न्यू सिविल में मेडिसिन विभाग की ओपीडी नं. 12 किडनी बिल्डिंग में शिफ्ट हुई

न्यू सिविल में मेडिसिन विभाग की ओपीडी नं. 12 किडनी बिल्डिंग में शिफ्ट हुई

न्यू सिविल अस्पताल प्रशासन ने सोमवार, 29 अगस्त से मेडिसिन विभाग की ओपीडी नम्बर 12 को किडनी बिल्डिंग में शिफ्ट करने का निर्णय किया है। अब मेडिसिन विभाग के मरीजों को किडनी बिल्डिंग ओपीडी में ही प्राथमिक इलाज के लिए आना होगा। राजस्थान पत्रिका ने 23 अगस्त को ही पिड्याट्रिक, मेडिसिन और टीबी-चेस्ट विभाग के ओपीडी को किडनी बिल्डिंग में शिफ्ट करने की खबर प्रकाशित की थी।

न्यू सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को तुरंत इलाज मिले इसके लिए हाल में ही अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. कमलेश उपाध्याय के साथ सूरत मेडिकल कॉलेज डीन, प्रोफेसरों और अस्पताल अधीक्षक के साथ बैठक हुई थी। इसमें पिड्याट्रिक, मेडिसिन और टीबी-चेस्ट विभाग की ओपीडी को किडनी बिल्डिंग में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। राजस्थान पत्रिका ने 23 अगस्त को ‘किडनी बिल्डिंग में शिफ्ट होगी पीड्याट्रिक, मेडिसिन और टीबी-चेस्ट की ओपीडी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। अस्पताल प्रशासन ने अब मेडिसिन विभाग की ओपीडी को किडनी बिल्डिंग में सोमवार, 29 अगस्त से शिफ्ट करने का निर्णय किया है। अधीक्षक डॉ. गणेश गोवेकर ने सूचना जारी करके मेडिसिन ओपीडी के मरीजों को किडनी बिल्डिंग में पहुंचने की सूचना जारी की है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया है। दक्षिण गुजरात की सबसे बड़ी सरकारी न्यू सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज के स्तर को सुधारने के लिए डॉ. उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली बैठक 23 अगस्त को होने के बाद अब अस्पतालों में बदलाव दिखना शुरू हो गया है।