सूरत

surat news : कपड़ा व्यापारी से 41.22 लाख का माल लेकर कोहीनूर से पार्टी फरार

- सलाबतपुरा पुलिस ने दलाल समेत दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया

less than 1 minute read
Jul 27, 2023
surat news : कपड़ा व्यापारी से 41.22 लाख का माल लेकर कोहीनूर से पार्टी फरार

सूरत. दलाल के जरिए कपड़ा व्यापारी से 41.22 लाख रुपए का माल उधार लेकर रिंगरोड स्थित कोहीनूर मार्केट से फरार हुई पार्टी के खिलाफ सलाबतपुरा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के मुताबिक कोहीनूर मार्केट स्थित सत्यकीर्ति फैशन के संचालक नितिन गोयल ने दलाल रमेशचंद्र अग्रवाल के साथ मिल कर सिटीलाइठ क्रिश एन्कलेव निवासी केशव कुमार असावा के साथ धोखा किया। नियोजित साजिश के तहत उन्होंने फरवरी 2023 से जून 2023 के दौरान केशव को भरोसे में लिया।

व्यापारिक नियमानुसार समय पर भुगतान का वादा कर बड़े पैमाने पर डाइड कपड़ा उधार लिया। तकाजा करने पर कुछ समय तक टालते रहे और फिर नितिन गोयल अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया। व्यापारिक संगठन के जरिए पीडि़त ने सलाबतपुरा पुलिस ने संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी नितिन गोयल सिटीलाइट सूर्यदर्शन सोसायटी में रहता था।अन्य व्यापारियों से भी ठगी की आशंका

सूत्रों का कहना है कि नितिन गोयल ने और भी कई व्यापारियों से उधार में कपड़ा लिया था। इस संंबंध में व्यापारिक संगठन फोस्टा को अन्य व्यापारियों से भी लिखित शिकायतें मिली है। फोस्टा ने सभी शिकायतें पुलिस को सौंप दी हैं। इन शिकायतों की पड़ताल करने के बाद पुलिस ने 41.22 लाख रुपए की एक मामला दर्ज किया है, अन्य शिकायतों की पड़ताल जारी हैैं।

Published on:
27 Jul 2023 04:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर