10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO NEWS : पोश इलाकों में सक्रिय है नौकरानी गैंग, बुजुर्ग दंपति निशाने पर

पत्रिका अलर्ट - कुछ घंटों में मौका देख कर चुरा ले जाती हैं लाखों का सामान - काम मांगने के बहाने घुसती है घरों में  

Google source verification

सूरत. शहर के पोश इलाकों में इन दिनों नौकरानी गैंग सक्रिय है। इस गैंग की दो महिलाएं खुद को मां-बेटी बता कर काम मांगने के बहाने लोगों के घरों में घुसती है। फिर मौका देख कर लाखों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर जाती है। यह गैंग खासकर के अकेले रहने वाले बुजुर्ग दंपतियों को निशाना बना रही हैं।

काम मिलते ही दोनों घर में कीमती सामान का पता कर लेती है। अलमारियों की चाबियां रखने की जगह, घर में रहनेवालों की दिनचर्या का जान लेती है। उसके बाद मौका मिलते ही कीमती सामान बटोर कर फरार हो जाती हैं।

पिछले कुछ दिनों के दौरान वेसू व खटोदरा थानाक्षेत्रों में लाखों रुपए कीमती सामान की चोरी के दो मामले सामने आ चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर यह गैंग खुली घूमती रही तो और भी कई लोग इसके शिकार हो सकते है।

सवा घंटे में ले चुरा ले गई 7.80 लाख के जेवर

इस गैंग ने शुक्रवार को वेसू गांव व्रज बंगलोज निवासी सेवानिवृृत तहसीलदार वीएन पटेल के घर हाथ साफ किया। सुबह नौ बजे दोनों उनके घर पर पहुंची। दोनों ने मां-बेटी के रूप में पहचान देकर उनके पुत्र जैमिन से काम मांगा। अपना काम दिखाने के लिए दोनों ने करीब सवा घंटे काम किया। फिर दोनों चली गई।

उनके जाने के बाद पटेल की पत्नी व पुत्र वघु ने शयनकक्ष की अलमारी देखी तो दोनों के जेवर गायब थे। दोनों करीब 7.80 लाख रुपए जेवर चुरा कर फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों जेवर अपनी शॉल में छिपा कर निकलती हुई नजर आई। इस पर उन्होंने वेसू पुलिस को सूचना दी और प्राथमिकी दर्ज करवाई। वेसू पुलिस को कहना है कि दोनों की तलाश जारी हैं।

2.95 लाख नकद, डेढ़ किलो चांदी व 25 ग्राम सोना चुराया

भटार रोड उदयदीप अपार्टमेंट निवासी बुजुर्ग नारायण प्रसाद ने बताया कि उनकी जीवन भर की जमा पूंजी चोरी हो गई। गत 13 फरवरी को उनकी पत्नी मंदिर से लौट रही थी। उस दौरान रास्ते में उन्हें दो महिलाएं मिली। उन्होंने घरेलू नौकरानी के काम के बारे में पूछा तो उनकी पत्नी उन्हें घर ले आई।

उस दिन कुछ काम किया फिर अगले दो दिनों तक काम किया। 16 फरवरी को दोनों सुबह नौ बजे आ गई। उनकी पत्नी ने उन्हें वापस भेज दिया। उनकी पत्नी के मंदिर के लिए निकलते ही दोनों आई। उसकी मां hall में बैठ गई और बेटी काम पर लग गई। मौका दोनों शयनकक्षों की अलमारियों से कीमती सामान चुराया। पन्द्रह मिनट में दूसरी जगह काम बात करके लौटने का बहाना कर फरार हो गई। बाद में जब चोरी का पता चला तो नारायण प्रसाद ने खटोदरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

सुराग होने के बावजूद नहीं ढूंढ पा रही पुलिस

नौकरानी गैंग को लेकर पुलिस को अभी तक दो शिकायतें मिल चुकी है। इन शिकायतों के साथ पीडि़तों ने उनके सीसीटीवी फुटेज, जिस ऑटो रिक्शा में वे भागी थी उसके रजिस्ट्रेशन नम्बर भी मुहैया करवाए है। इसके बावजूद पुलिस दोनों को पकड़ नहीं पाई है।

————–