5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्याम भजन संध्या से बही भक्ति रस की गंगा

सांवरिया तेरे नाम हजार .... कैसे लिखूं कंकोत्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Arvind Mohan Sharma

•

Updated: 29 Jan 2018, 2:27 PM IST

shyam bhajan sadhya

सूरत. सांवरिया तेरे नाम हजार ... कैसे लिखूं कंकोत्री, ... राधा रूठ गई... किसी ने मेरा श्याम देखा आदि भजनों की प्रस्तुति से वेसु वीआईपी रोड स्थित श्याम मंदिर परिसर के पंडाल में उपस्थित श्याम भक्त भाव विभोर हो गए। अवसर था श्री श्याम प्रचार मंडल के 12 वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित भजन संध्या का। संस्था के सचिव विनोद अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम नित्य ज्योत पाठ का वांचन संजय अग्रवाल व मुकेश दाधीच ने किया। जिसमें बर्बरीक के जीवन चरित्र का वर्णन किया। बर्बरीक शेर पर खेल रह्यो.. आदि चौपाइयों से श्याम भक्त खाटू नरेश के जयकारों के साथ नाचने झूमने लगे। इस बीच महिला ईकाई द्वारा पाठ के मुख्य प्रसंगों की नृत्य नाटिका के साथ प्रस्तुति दी।

लाला के जन्म की एवं जुग जुग जिओ अहिल्यावती के लाल

श्याम जन्मोत्सव के प्रसंग में बधाई हो बधाई ...लाला के जन्म की एवं जुग जुग जिओ अहिल्यावती के लाल ... गीत मेरा किए व बधाई बांटी। भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति आकांशा मित्तल ने दी। बाबा के दरबार को भव्य रूप से श्रृंगारित कर अखंड ज्योत की व छप्पन भोग चढ़ाया। संस्थापक अध्यक्ष पूर्ण मल अग्रवाल व अध्यक्ष शिव प्रसाद पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम में दिलीप भाई भगत, विजय भगत, अनिल रुंगठा एवं राम प्रकाश बेडिया सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


सोलह जोड़े बंधे विवाह सूत्र में
श्री श्याम प्रचार मंडल महिला ईकाई द्वारा रविवार को सोलह जोड़ों का सामुहिक विवाह करवाया गया। गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई। उसके बाद पंडाल में अलग अलग सोलह मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह के फेरे करवाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य यजमान गोविंद सरावगी, नरेश अग्रवाल व विशेष सहयोगियों व कन्यादान यजमानों द्वारा कन्यादान का आर्शीवाद दिया गया। साथ नव दंपतियों को गृह उपयोगी वस्तुएं भी भेंट की गई। इस पर अवसर महिला मंडल के पदाधिकारियों सहित मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात