
दो घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
वलसाड. कैलाश रोड पर रेलवे पुल के पास सोमवार दोपहर ट्रैफिक जाम लगने से लोग दो घंटे तक उसमें फंसकर हलकान होते रहे। इस दौरान कोई ट्रैफिक या पुलिसकर्मी वहां नजर नहीं आया।
जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा फ्रेड कॉरिडोर के लिए मोगरावाडी अंडरब्रिज को बंद किया गया है। इसके कारण पूरा ट्रैफिक कैलाश रोड के अंडरब्रिज से डायवर्ट किया गया है। सोमवार दोपहर यहां ट्रैफिक जाम लग गया। छीपवाड़ और कैलाश रोड से आने वाले वाहन आमने-सामने आ गए। इससे जाम लग गया और दो घंटे तक लोग उसमें फंसे रहे। मौके पर दो महिला होमगार्ड पहुंची, लेकिन जाम से निजात नहीं दिला पाई। थाने से भी कोई पुलिस कर्मी इस दौरान नहीं पहुंचा, जिससे कई लोगों ने खुद ही खड़े रहकर किसी तरह जाम खत्म कराया।
छीपवाड़ निवासी भीखू भाई ने कहा कि शाम को इस जगह सिटी ट्रैफिक पुलिस के दो जवान रहते हैं और आने-जाने वालों का मेमो फाड़ते हैं। लेकिन जब जरुरत पड़ी तो सब गायब हैं। मोगरावाडी अंडरब्रिज के अलावा वलसाड पारडी ब्रिज भी बंद कर देने से पूरा ट्रैफिक कैलाश रोड पर आ गया है। इससे आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी हो रही है।
Published on:
11 Feb 2019 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
