
Plastic items and clothes for Kerala
दमण।दमण दीव प्रशासन की अपील पर प्लास्टिक और गारमेंट्स उद्यमियों ने केरला के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए 20 लाख रुपए की प्लास्टिक की चीजें और कपड़े शुक्रवार को केरला के लिए रवाना किए। नानी दमण के उद्योग भवन से श्रमविभाग की उप आयुक्त चार्मी पारेख ने ट्रक को रवाना किया।
इस अवसर पर श्रमविभाग से किरण भाटीया, श्रम अधिकारी जे.बी.चौहाण और केरला समाज के लोग उपस्थित थें। चार्मी पारेख ने बताया कि वह केरला प्रशासन से संपर्क में है। वहां दवाइयां के साथ गृह उपयोगी वस्तुओं की आवश्यकता है। ऐसे में दमण में स्थित प्लास्टिक और रेडिमेड गारमेंट्स कंपनियों से मदद करने के लिए अपील की गई थी। अपील के बाद प्लास्टिक और रेडिमेड कपडे बनाने वाली 15 कंपनियां मदद के लिए आगे आई। इन कंपनियों के सहयोग से 22 हजार 334 वस्तुएं एकत्रित की गई, जिसमें बौतल,मग,डस्टबिन,जार,लंच बॉक्स,प्लेट और ड्रम शामिल है।
वहीं गारमेंट कंपनियों की ओर से टीशर्ट,पेन्ट और टाउजर दान किए। करीब 20 लाख रुपयों की वस्तुएं केरला के लिए रवाना कि है। चार्मी पारेख ने बताया कि आगामी दिनों में बैडशीट,पिलो कवर, रूमाल जैसी समेत अन्य सामग्री भी भेजी जाएगी।
इन कंपनियों ने किया सहयोग: जोयो प्लास्टिक, सैलो प्लास्ट, प्रिंस प्लास्टोवेर, नायसा प्लास्टो, प्राइम हाउसवेर, बादमिया, रियल प्लास्टिक, होमलाइन प्रोडेक्ट, एरेस्टोप्लास्ट इंडस्ट्रीज, रतन पॉलीमर, भारत कोटेज, सियाराम सिल्क मिल, बांसवाडा गारमेंट्स, करेव क्लॉथ, ओपेरा क्लॉथ।
राशन दुकान संचालक पर गड़बड़ी का आरोप
नवसारी. जिले के खडसुपा गांव में सरकारी अनाज की दुकान संचालक पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को अतिरिक्त कलक्टर कमलेश राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान संचालक कम्प्यूटराइज्ड बिल नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पक्का बिल नहीं देकर दुकान संचालक उनके साथ राशन में गड़बड़ी कर रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की। नानी दमण के उद्योग भवन से श्रमविभाग की उप आयुक्त चार्मी पारेख ने ट्रक को रवाना किया।
Published on:
12 Oct 2018 12:00 am
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
