18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मांडवी में प्रभु वसावा ने एकता रथ को दिखाया हरी झंडी

लोगों को एकता अखंडिता का संदेश दिया

2 min read
Google source verification
patrika

मांडवी में प्रभु वसावा ने एकता रथ को दिखाया हरी झंडी

बारडोली. मांडवी तहसील की एकता रथयात्रा को बारडोली के सांसद प्रभु वसावा ने हरी झंडी दिखाकर मांडवी शहर के सरदार चौक से रवाना किया। इस अवसर मांडवी के लोगों ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की मॉडल की आरती और पूजा-अर्चना की। एकता रथ दिनभर अमलसाडी, गोडसंबा, पुना, गाम तलाव, गोदावाड़ी, उन, कोसाड़ी, उमरसाड़ी और कमलापोर में घूमा और लोगों को एकता अखंडिता का संदेश दिया।


दुल्हन की तरह सजेगा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी



नर्मदा. नर्मदा जिले के केवडिया में बनी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के चारों ओर रोशनी और सजावट कार्य के लिए दुबई की एक कंपनी को 1.23 करोड़ का ठेका दिया गया है। कंपनी की ओर से लाइटों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। 182 मीटर प्रतिमा पूरी तरह से जगमग हो इसके लिए विशेष लेजर लाइट का भी उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा केवडिया से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की ओर जाने वाले मार्ग को भी सुशोभित किया जाएगा।


स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और प्रदेश की जीवन रेखा माने जाने वाले सरदार सरोवर नर्मदा बांध को भी रोशनी से सजाने की शुरुआत कर दी गई है। लाइटिंग कार्य २८ अक्टूबर को पूर्ण कर लिया जाएगा। उद्घाटन स्थल से लेकर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा बांध को १.२३ करोड़ की लागत से सजाने की शुरुआत की जा चुकी है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन से पूर्व भारत भवन और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के व्यू प्वाइंट एक केवडिया कॉलोनी तक लगभग ८ किमी क्षेत्र को विभिन्न तरह की लाइट और रोशनी से सजाने की शुरुआत कर दी गई है।


स्टेच्यू के चारों ओर तीन अलग-अलग बड़े टॉवर लगाए गए हैं जिसमें एक खंभे पर २४ व्हाइट फ्रेजर जबकि सामने के खंभे पर ५० से ज्यादा लाइटों को लगाया जाएगा। एक लाइट एक हजार वॉट की होगी। लाइटिंग के पूरे काम का ठेका दुबई की शाहजाह नामक निजी कंपनी को दिया गया है। रात के समय लोग स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का जी भरकर दीदार कर सके इसके लिए १८२ मीटर तक लाइट दिखाने वाली विशेष लेसर लाइट लगाइ जाएगी।


उद्घाटन के लिए सी-प्लेन में नहीं आएंगे प्रधानमंत्री



नर्मदा. केवडिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री ३१ अक्टूबर को सी-प्लेन में नहीं आएंगे। सी-प्लेन को उतारने के संभावित स्थल तालाब संख्या-३ में मगरमच्छ होने से खतरा के मद्देनजर सी प्लेन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इससे पूर्व नर्मदा बांध और गरुडेश्वर के बीच १२ किमी के तालाब को पानी से भरने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बांध १२ मीटर खाली चल रहे होने से यह योजना भी रद्द कर दी गई।


प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद की साबरमती नदी में सी प्लेन को उतारा था, लेकिन बाद में भारी विवाद होने से इस मुद्दे को लेकर सरकार फंस गई थी। केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन के लिए पीएम के सी प्लेन में सवार होकर आने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। पहले नर्मदा बांध और गरुडेश्वर के बीच १२ किमी के सरोवर को पानी से भरने का निर्णय लिया गया, लेकिन बांध में भी पानी कम होने से पानी छोड़े जाने वाली स्थिति नहीं हो पाने से तालाब संख्या-३ में सी-प्लेन उतारने की बात सामने आई थी। तालाब नंबर तीन में मगरमच्छों के होने से सी-प्लेन को उतारने में खतरा होने पर सी प्लेन की योजना को भी स्थगित कर दिया गया। अब प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से केवडिया आएंगे।