
YEAR 2023 साल 2023 में लंबी छलांग की तैयारी - सूरत मनपा आयुक्त
सूरत. साल 2023 सूरत के लिए खासा उम्मीद भरा साबित होने जा रहा है। चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर का मामला हो या फिर विकास का, सूरत 2023 में लंबी छलांग लगाने की तैयारी में है। रिक्रिएशनल एक्टिविटीज हों या सोशल इंफ्रास्टक्चर बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनपर इस साल काम होता दिखेगा। सूरत वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्टक्चर की तरफ आगे बढ़ रहा है। आर्थिक मोर्चे पर भी मनपा काम कर रही है, जिसका असर 2023 में दिखेगा। एज्युकेशनल एक्टिविटीज और महिलाओं के लिए विशेष काम होते दिखेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब तबके के लोगों तक मदद पहुंचाने पर फोकस रहेगा। समाज के सभी वर्ग को जोड़कर मनपा आगे बढ़ेगी और हम मिलकर बड़े लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ेंगे। रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर कमिटमेंट को और फोकस्ड करने जा रहे हैं। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि सूरत को देश के पहले ई व्हीकल सिटी के रूप मे देखना चाहते हैं, हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। चाजिंग स्टेशन और ई बसों की संख्या में इजाफा होगा। ई व्हीकल के मामले में सूरत 2023 में देश में सबसे तेजी से आगे बढता दिखेगा। सोलर एनर्जी, वेस्ट टु एनर्जी, कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण और सड़कों पर बडा काम होने जा रहा है। देश की सबसे ऊंची एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग और डुमस सी फेस का काम भी इस साल शुरू हो जाएगा।
Updated on:
01 Jan 2023 06:26 pm
Published on:
01 Jan 2023 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
