9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रख कपड़ा उद्योग को मिलेगी बढ़त

प्रधानमंत्री मोदी नवसारी में 22 फरवरी को देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे। इससे गुजरात के प्रसिद्ध टेक्सटाइल उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगी। गुजरात को विश्वस्तरीय उद्योगिक आधार के रूप में स्थापित करना मोदी का संकल्प।

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Khushi Sharma

Feb 19, 2024

प्रधानमंत्री देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रख कपड़ा उद्योग को देंगे बढ़त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ‘पीएम मित्र पार्क (PM MITRA)’ की आधारशिला रखेंगे। पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क की आधाशिला गुजरात के नवसरी शहर के वानसी बोरसी गांव में 22 फरवरी को रखी जाएगी। टेक्सटाइल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पीएम पार्क की स्थापना होगी।

क्या है पीएम मित्र पार्क ?

सरकार ने वर्ष 2027-28 तक सात वर्षों की अवधि के लिए 4,445 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ ग्रीनफील्ड/ब्राउनफील्ड साइट्स में सात ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल’ (PM Mega Integrated Textile Region and Apparel- PM MITRA) पार्कों की स्थापना को मंज़ूरी दी है।

पीएम-मित्र योजना के तहत देश में 7 टेक्सटाइल पार्क (MITRA parks) बनेंगे और इनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 21 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, असम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तेलंगाना सरकार ने मित्र-पार्क विकसित करने में रुचि दिखाई।

पीयूष गोयल के मुताबिक अर्थव्यस्था की मजबूत पकड़ के लिए 5-एफ को कैप्चर करने की योजना है।

5-एफ यानी फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन। ये सभी कड़ियां मिलकर वैल्यू चेन को मजबूत करती हैं, लेकिन अभी ये सब अलग हैं।

कपास गुजरात और महाराष्ट्र में पैदा होता, वहां से तमिलनाडु जहां स्पिनिंग होती है। प्रोसेसिंग के लिए राजस्थान और गुजरात जाता है। वस्त्र दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, कोलकाता में बनते हैं और निर्यात के लिए मुंबई और कांडला जाता है। ये सारा अब इंटीग्रेटेड तरीके से होगा। पीएम मित्र योजना के तहत यही इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन बनेगी। इसके तहत देशभर में 7 टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे।

विकसित भारत संकल्प की दिशा में एक कदम

प्रधानमंत्री द्वारा पार्क की आधारशिला रखने से पहले दक्षिणी गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष रमेश वघासिया ने कहा कि नवसारी के साथ-साथ सूरत और पूरे गुजरात को फायदा होगा। सूरत टेक्सटाइल उद्योग का केंद्र है। 60 प्रतिशत हिस्सा सूरत में ही बनता है। इसलिए कपड़ा उद्योग को और अधिक प्रभावी बनाने और विस्तार करने के लिए पीएम मित्र पार्क सूरत को समर्पित होगा। इससे हमारी बाजार पहुंच को भी फायदा होगा।

पीएम मोदी ने भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पास विकसित राष्ट्र का मास्टर प्लान तैयार है। केंद्र सरकार आने वाले समय में ओलम्पिक कराने, देश को हरित ऊर्जा और सौर ऊर्जा का बढ़ावा देने, खाद्य तेलों, दालों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की योजना है।