
तेज हवाओं के साथ बारिश, 28 पेड़ गिरे, होर्डिंग और छप्पर उड़े
दमकल विभाग के मुताबिक, शहर के अलग-अलग जोनों में कुल 28 पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। दमकल विभाग के अनुसार, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद सूरत शहर के मौसम में बदलाव आया है। सुबह के समय शहर के कुछ इलाकों में भारी गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। साथ ही तेज हवाएं चल रही थीं। यह सिलसिला दिनभर जारी रहा। बीच-बीच में कुछ समय के लिए बारिश ने विराम लिया, लेकिन बाद में कभी धीरे तो कभी तेज बारिश होती रही। दमकल सूत्रों ने बताया कि शहर में अलग-अलग जोन में पेड़ गिरने की घटनाए सामने आई है। इसमें सबसे अधिक पेड़ रांदेर जोन में गिरे हैं।
रांदेर में अलग-अलग जगहों पर 16 पेड़ गिरने का कॉल दमकल विभाग को मिले। इसके बाद दमकल विभाग के जवान लगातार कॉल मिलने वाले स्थलों पर जाकर गिरे पेड़ से अवरुद्ध हुए रास्ते को खोलने का कार्य किया। वहीं, अठवा जोन में 4 जगहों पर पेड़ गिरने की घटना हुई है। इसके अलावा सेंट्रल, कतारगाम और वराछा जोन में 2-2 जगह पेड़ गिरे हैं। जबकि लिंबायत और उधना क्षेत्र में एक-एक पेड़ गिरने की घटना सामने आई हैं।
महापौर ने प्रभावित स्थलों का जायजा लिया
शहर में बारिश के दौरान कुछ जगहों पर ऊंचाई पर लगे होर्डिंग्स गिरने की घटना सामने आई है। डुमस रोड पर ओएनजीसी सर्किल के पास तथा सूरत एयरपोर्ट के सामने लगे होर्डिंग्स तेज हवाओं के कारण गिर गए। दूसरी तरफ, अमरोली के छापराभाठा क्षेत्र में कुछ कच्चे मकानों के छप्पर भी उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर शहर के महापौर दक्षेश मवाणी की टीम भी घटनास्थल पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं थी।
Published on:
27 Nov 2023 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
